मेडिकल स्टोर पर रेड कर प्रतिबंधित दवाएं की जब्त

म्याऊ। औषधि विभाग की टीम ने कस्बे में स्थित लिपिका मेडिकल स्टोर पर रेड की। इस दौरान वहां कुछ प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई। ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने इन दवाओं के सैंपल लेकर संचालक को कारण बताओ नोटिस थमाया है।
ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन के मुताबिक टीम लिपिका मेडिकल स्टोर पर पहुंची। स्टोर पर बगैर डॉक्टर के पर्चे से शेड्यूल-एच दवाओं की बिक्री की जा रही थी। दुकान पर प्रमुख रूप से एंटी एलर्जी एविल इंजेक्शन, सिटजिन, पेन किलर, स्पास्मो प्रॉक्सिवॉन व सेडिनासील दवाई बेची जा रही थीं। जब संचालक से दवाओं की बिक्री का ब्योरा मांगा गया तो वह मौके पर मुहैया नहीं करा सका। ऐसे में दुकान पर दवा की बिक्री पर तत्काल रोक लगाकर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर अधिकांशत: नशे की दवा ही बिकती मिली। कुछ दवाएं संदिग्ध भी हैं, उनका सैंपल लिया है। मेडिकल संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है। जरूरी हुआ तो लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई भी होगी। टीम में इंस्पेक्टर नरेश मोहन, आशुतोष मिश्रा व नवनीत कौर आदि शामिल रहे।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ