मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाइयां सील कर थमाया नोटिस

हांसी (हिसार)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लाल सडक़ पर स्थित लक्ष्मी मेडिकोज पर रेड कर भारी मात्रा में दवाइयों बरामद की। इन दवाइयों को सील कर जांच के लिए लैब में भेज दिया है। टीम की रेड के दौरान उक्त मेडिकोज का फार्मासिस्ट मौके पर नहीं मिला व अन्य व्यक्ति संचालन करता पाया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम के भेजे फर्जी ग्राहक को मेडिकोज पर एमटी किट मांगने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थमा दी गई।
जानकारी के अनुसार गौसाई गेट निवासी एक व्यक्ति ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी थी कि उक्त मेडिकोज पर बगैर डिग्री के एक व्यक्ति मरीजों को दवाइयां देता है। जिसके नाम से फार्मासिस्ट का लाइसेंस है वह व्यक्ति मेडिकोज पर बैठता ही नहीं है। मेडिकोज पर प्रतिबंधित नशीली दवाइयां व एमटी किट बेचे जाने के आरोप भी लगाए गए थे। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्रग्स इंस्पेक्टर डॉ. रमन श्योराण के नेतृत्व में मेडिकोज पर छापा मारा। हालांकि इस दौरान मेडिकोज पर किसी प्रकार की नशीली दवाई व एमटी किट नहीं मिली लेकिन भारी मात्रा में अन्य दवाइयों को सील किया गया है। फार्मासिस्ट के मेडिकोज पर नहीं मिलने पर भी कार्रवाई का दावा किया गया है।
मेडिकल पर एमटी किट होने की जांच करने के लिए टीम ने फर्जी महिला ग्राहक को मेडिकल स्टोर पर भेजा। महिला ने मेडिकल पर जाकर एमटी किट मांगी जिस पर मेडिकल में बगैर डिग्री के दवाइयां दे रहे व्यक्ति ने प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दे दी। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. रमन श्योराण ने कहा कि मरीज द्वारा मांगी गई दवाई देने की बजाए दूसरी दवाई देना भी अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि डिग्री ना मिलने पर नोटिस दिया है। फार्मासिस्ट को मेडिकोज पर मौजूद ना होने पर नोटिस जारी किया गया है। कुछ दवाइयों के सैंपल लिए गए हैं व 10-12 दवाइयों के बारे में रिपोर्ट तलब की गई है। नोटिस का जवाब देने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक