मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस सस्पेंड के बावजूद दवा की बिक्री, वीडियो वायरल

हिसार। वकीलान बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर का काफी दिनों पहले लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया था। कुछ दिन तक वह दुकान बंद भी रही लेकिन उससे सटा मेडिकल स्टोर बंद नहीं हुआ। लाइसेंस सस्पेंड के बावजूद दवा की खरीद-फरोख्त जारी रखी। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गौरतलब है कि ड्रग विभाग की टीम ने नशीली दवाइयों की बिना रिकॉर्ड के खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारा था। जांच में अनियमितताएं मिलने पर लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद भी केमिस्ट अपनी दुकान खोल सकता है, मगर दवा खरीदने व बेचने का काम नहीं कर सकता है। ड्रग विभाग के अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो खुलासा हुआ कि केमिस्ट द्वारा नियमों को ठेंगा दिखाने का उन्हें पहले से पता था लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जब मीडिया कर्मियों ने कॉल करके अधिकारियों से सवाल-जवाब किया तो उसके अगले दिन ही केमिस्ट ने शटर डाउन कर दिया। इसके बाद ड्रग कंट्रोलर्स हरकत में आए लेकिन तब काफी देर हो चुकी थी। ऐसे में अंदेशा है कि लाइसेंस सस्पेंशन सीमा में दवा की सेल-परचेज का रिकॉर्ड भी गोलमाल हो सकता है। सीनियर ड्रग कंट्रोलर डॉॅ. रमन श्योराण ने बताया कि लाइसेंस सस्पेंड होने के बावजूद कोई केमिस्ट दुकान खोलकर दवा की सेल-परचेज करता है तो वह गलत है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर