मेडिकल स्टोर में छापेमारी, अधिक कीमत पर बेची दवा तो लाइसेंस होगा निरस्त

अमरोहा। सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा ने शहर के मेडिकल स्टोर में छापा मारा। उन्होंने जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता को परखा। इसके साथ ही बिक्री की सघन तरीके से जांच की। उन्होंनेे जीवन रक्षक दवाओं को पर्याप्त तरीके से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिक कीमत पर दवा की बिक्री हुई तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। छापा पड़ने से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।

सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा जिले के औषधि निरीक्षक राजेश यादव के साथ दुकानों पर छापा मारने के लिए निकले। उन्होंने अग्रवाल मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर-बिजनौर रोड, राज मेडिकल स्टोर मोहल्ला बटवाल, श्री राम मेडिकल स्टोर मोहल्ला बटवाल, श्री बालाजी मेडिकल स्टोर बिजनौर रोड, शर्मा मेडिकल स्टोर बिजनौर रोड, न्यू शिफा मेडिकल स्टोर बटवाल और सिटी फार्मेसी मोहल्ला बटवाल का निरीक्षण किया।

उन्होंने दुकानों के स्टॉक की गहनता से जांच की। दुकानदारों से बिक्री के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने औषधि निरीक्षक राजेश यादव को जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों में अनावश्यक भीड़ नहीं रखें। मास्क के लिए लोगों को प्रेरित करते रहें। ताकि कोरोना के संक्रमण से बचाव हो सके।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए