मेडिकल स्टोर से जब्त दवाएं नकली मिली, 3 राज्यों की फार्मा कंपनियां सील

रायपुर। शहर के मेडिकल स्टोर से छापामार कार्रवाई में बरामद 20 लाख रुपए की दवाएं जांच में नकली पाई गई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य और औषधि विभाग ने सभी दवाओं को जब्त करने के बाद तीन राज्यों में दवा कंपनियों को भी सील कर दिया है। बता दें कि खाद्य एवं औषधि विभाग ने शिकायत के बाद 24 फरवरी को देवपुरी स्थित गौतम मेडिकल स्टोर में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 20 लाख की 80 हजार एंटीबायोटिक दवाएं सील कर दी गई थीं। तीन एंटीबायोटिक दवाएं पायोक्लेव, सीसेफ, सेफ एजेड को जांच के लिए भेजा गया था। इसमें दवाएं नकली पाई गई हैं। विभाग ने दुकान में सील सभी दवाओं को जब्त कर लिया है। पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग मामले को सीधे कोर्ट में पेश करेगी। रायपुर के मेडिकल दुकान में छापामार कार्रवाई के बाद जब्त दवाओं के संबंध में छत्तीसगढ़ ड्रग कंट्रोल ने हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल के ड्रग कंट्रोलर को सूचना दी। इसके आधार पर बद्दी हिमाचल प्रदेश, स्डऱ्की उत्तराखंड और चंढीगढ़ हरियाणा में फर्जी तरीके से संचाजित दवा कंपनियों को सील करते हुए कार्रवाई की गई है। प्रदेश में इस तरह की दवाएं विक्रय को लेकर खाद्य विभाग अन्य मेडिकल दुकानों और दवा कारोबारियों की जांच करने की तैयारी कर रही है।
छत्तीसगढ़ ड्रग कंट्रोलर सत्यनारायण राठौर ने बताया कि गौतम मेडिकल स्टोर में कार्रवाई के बाद तीन दवाओं का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। इमसें दवाएं नकली पाई गई हैं। मेडिकल स्टोर में सील की गई दवाओं को जब्त कर लिया है। वहीं, तीन राज्यों में भी सूचना पर फार्मा कंपनी को सील कर दिया गया है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 13 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़