मेडिकल स्टोर से मरीजों को महंगी दवाएं देने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई

अमृतसर। गुरु नानक देव अस्पताल के भीतर स्थित मेडिकल स्टोर से मरीजों को महंगी दवाएं लेने का मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग के मंत्री ओमप्रकाश सोनी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक हाईकोर्ट से स्टे लेकर बैठा है। इसका निपटारा जल्द करवाया जाएगा। इस संदर्भ में डिप्टी कमिश्नर से भी बात की है। दरअसल, अंदर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक न तो मरीजों को दवा का बिल दे रहे हैं और न ही सलीके से पेश आते हैं। चौबीस घंटे खुले रहने वाले इस मेडिकल स्टोर्स पर दवाएं महंगी दी जा रही हैं। यहां तक आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना से जुड़े मरीजों को भी महंगी दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं और सरकार को चूना लगाया जा रहा है। इस मामले की शिकायतें अस्पताल प्रशासन के पास भी पहुंचीं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सोमवार को मेडिकल कालेज में कोरोना रिव्यू मीटिग में पहुंचे ओमप्रकाश सोनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फिलहाल सरकार का पूरा ध्यान कोरोना पर केंद्रित है। कोरोना संक्रमण की दर कम हुई है। वहीं रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है। अमृतसर में अब तक नौ लाख लोगों ने कोरोना टेस्ट करवाया है। अब प्रतिदिन तीन हजार टेस्ट हो रहे हैं। इसके अलावा संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी चौकसी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 334065 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। 5322 लोगों की मौत हो गई। वर्तमान में तीनों मेडिकल कालेजों में 64 मरीज उपचाराधीन हैं। वैक्सीन के संबंध में सोनी ने कहा कि केंद्र की ओर से वैक्सीन का स्टाक कम मिल रही है।

इससे पूर्व सोनी ने मेडिकल कालेज में निर्माणाधीन स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इसका 90 फीसद काम पूरा हो चुका है। जल्द ही यह मरीजों को समर्पित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा, पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल, नगर निगम कमिश्नर मलविदर सिंह, एडीसी रूही डग्ग, एडीसीपी संदीप मलिक, प्रिसिपल डा. राजीव देवगण, सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह उपस्थित थे।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त