मैनकाइंड फार्मा ने छोटी सी गलती के चलते दिए 250 करोड़, कोरोना राहत में किए थे दान

नई दिल्ली। मैनकाइंड फार्मा ने कोरोना राहत में गलती से एक छोटी सी गलती के चलते 250 करोड़ रुपये दान कर दिए थे। कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव जुनेजा ने एक साक्षात्कार के दौरान यह खुलासा किया है।

पहले 21 करोड़ रुपये दान करने की थी योजना

एमडी जुनेजा ने बताया कि शुरू में 21 करोड़ रुपये दान करने की योजना बनाई गई थी। कंपनी फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कोविड-19 राहत प्रयासों में मदद करना चाह रही थी। बाद में राशि बदलने और गलती से एक शून्य ज्यादा लग जाने के कारण उसने 250 करोड़ रुपये का दान कर दिया। यह बड़ी राशि गलत गणना के परिणाम स्वरूप हो गई थी।

बेटे के कहने पर बदला विचार

जुनेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार में हमारी बहस भी हुई। हमें लगा कि हमारे पास बहुत कुछ है और हमें जरूर दान देना चाहिए। हमने 21 करोड़ रुपये दान करने का निर्णय लिया। तभी बेटे ने कहा कि हमारा इतना बड़ा बिजनेस है। हमें और दान करना चाहिए।

उसी दौरान बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा 50 करोड़ रुपये दान करने का भी समाचार मिला। तब बेटे के अनुरोध पर फिर से दान की जाने वाली रकम के बारे मेें सोचा। जुनेजा ने कहा कि योगदान को गोपनीय रखने की बजाय इसे जनता तक पहुंचाना जरूरी होता है। इससे दूसरों को भी दान देने की प्रेरणा मिलती है।

गलत गणना के कारण दी गई ज्यादा राशि

मैनकाइंड फार्मा

बता दें कि फार्मा दिग्गज ने प्रधानमंत्री राहत कोष और विभिन्न अन्य फंडों के साथ-साथ ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए भी दान दिया था। जुनेजा ने कहा कि गलत गणना के कारण, अनुमानित दान राशि में हमारे द्वारा दान की गई वास्तविक राशि से एक शून्य कम था। मैनकाइंड फार्मा ने यह भी घोषणा की थी कि वह केमिस्ट, पुलिस अधिकारी, नर्स या डॉक्टर सहित किसी भी फ्रंटलाइन वर्कर की मृत्यु पर एक निश्चित राशि दान करेगी।

10 गुना अधिक दान करना पड़ा

हम समझ गए थे कि डॉक्टर और नर्स मर रहे हैं। हमने प्रतिज्ञा की थी लेकिन हमें उससे 10 गुना अधिक दान करना पड़ा। इसलिए हमने उस समय लगभग 250 करोड़ रुपये दिए। हमने बिना किसी अपेक्षा के दिया। लेकिन हमें इसके लिए बहुत प्यार और सराहना मिली। यह सब अप्रत्याशित था। एक गलती से कुछ बड़ा हो गया।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 19 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील