मैरियन बायोटेक ड्रग सैंपल में मिलावट की पुष्टि 

Uzbekistan Cough Syrup Row: भारत की सर्वेश्रेष्ठ दवा नियामक केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने उत्तर प्रदेश स्थित मैरियन बायोटेक से दवा के नमूनों में मिलावट की पुष्टि करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट जारी किया है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया राजीव सिंह रघुवंशी के द्वारा अलर्ट जारी किया है, जिसमें नमूनों की गुणवत्ता परीक्षण में फेल रहे हैं। उज्बेकिस्तान में बच्चों की मौत (Uzbekistan Cough Syrup Row) को लेकर यह फार्मा कंपनी विवाद के केंद्र में है। बीते साल दिसंबर में, उज़्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ इस मुद्दे का विवरण शेयर किया था।

36 में से 22 सैंपल में एथिलीन ग्लाइकोल की मिलावट (Uzbekistan Cough Syrup Row)

मैरियन बायोटक का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। गौतमबुद्धनगर के ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मैरियन बायोटेक से परीक्षण के लिए 36 में से 22 सैंपल में एथिलीन ग्लाइकोल की मिलावट पाई गई थी। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक शाखा ने राज्य दवा नियामक अधिकारियों के साथ एक जांच की थी। अलर्ट के मुताबिक, जांच में पाया गया कि दवा के नमूने गुणवत्ता जांच में विफल रहे। दवाओं के 33 नमूनों में से 24 मानक गुणवत्ता के नहीं हैं जबकि 22 मिलावटी या नकली हैं।

बाजार में मिल रहे नकली कफ सिरप की ऐसे करें पहचान

https://medicarenews.in/news/35837

जांच के दौरान, सीडीएससीओ एनजेड आरटीडीएल, चंडीगढ़ के दवा निरीक्षकों द्वारा कुल 33 नमूने लिए गए थे, अब 30 दवाओं के नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट अग्रेषित की गई है। जिसमें 24 नमूने मानक गुणवत्ता के नहीं थे और इन नमूनों में से ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट (एसआईसी) की धारा 17ए और 17बी के तहत 22 नमूने मिलावटी/नकली की श्रेणी में आते हैं।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली स्थित दवा निर्माता माया केमटेक द्वारा निर्मित कच्चे माल के उपयोग को रोकें और सभी निर्माताओं को फर्म से खरीद बंद करने के निर्देश जारी करें।

 

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 4 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 4 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 16 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील