मोहल्ला क्लीनिक में नियुक्त आठ फार्मासिस्ट पर लापरवाही पड़ी भारी, नौकरी से हटाए

नई दिल्ली। मोहल्ला क्लीनिक में नियुक्त आठ फार्मासिस्ट ड्यूटी में अनियमितता और कामकाज में लापरवाही के चलते हटा दिए गए हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के मोहल्ला क्लीनिक सेल ने यह कार्रवाई की है। आठों मोहल्ला क्लीनिक के फार्मासिस्ट को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

इन मोहल्ला क्लीनिक पर कांट्रेक्ट पर नियुक्त थे फार्मासिस्ट

मोहल्ला क्लीनिक नर्सिंग सेल ने जिन फार्मासिस्टों को हटाया है, उनमें वजीराबाद मोहल्ला क्लीनिक, झड़ोदा कलां, बुराड़ी उत्तराखंड एंक्लेव, वसुंधरा एक्लेव, आजादपुर एंबर टावर, पश्चिम सागरपुर, महिला मोहल्ला क्लीनिक ओखला व नजफगढ़ मोहल्ला क्लीनिक शामिल है। ये सभी सुबह के पाली में चलने वाले मोहल्ला क्लीनिक के फार्मासिस्ट हैं।

लापरवाही पड़ी भारी

बता दें कि फार्मासिस्ट का काम मोहल्ला क्लीनिक में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को डॉक्टर की पर्ची पर लिखी दवा देना होता है। इसलिए सभी मोहल्ला क्लीनिकों में अनुबंध पर फार्मासिस्ट नियुक्त किए गए हैं। निरीक्षण में पाया गया कि चार फार्मासिस्ट अवकाश लिए बिना ही अपनी ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे।

मोहल्ला क्लीनिक

एक फार्मासिस्ट ने सितंबर में नियुक्ति के बाद ज्वाइन ही नहीं किया था। इनके अलावा, तीन अन्य फार्मासिस्ट सेवा शर्तों के उल्लंघन के दोषी मिले हैं। इन सब कारणों के चलते डीजीएचएस ने इन सभी लापरवाह फार्मासिस्ट को अपने पैनल से हटा दिया है।

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 19 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर