यहां डॉक्टर की पर्ची बगैर 500 रुपए में मिल जाती है गर्भपात की दवा 

कुशालगढ़ (राजस्थान)। क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर खुलेआम गर्भपात की दवाइयां बेची जा रही हैं। चिकित्सा विभाग के इन पर राके लगाने के तमाम दावे बेमानी साबित हो रहे हैं। जब एक ग्राहक ने स्थानीय मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की दवा मांगी गई तो संचालक ने बिना डाक्टर की पर्ची देखे पांच सौ रुपए लेकर गर्भपात की दवा दे दी। दुकानादार ने एमटीपी की पांच गोलियों वाली टेबलेट पर पेन से निशान बनाए और कहा कि ये एमटीपी माईफबुन 22 एमजी की पांच गोलियों में से एक शाम को खाना खाने के बाद और दो गोली रात को गर्भाशय में रखनी है। इसके बाद अगले दिन सुबह और शाम एक-एक गोली लेनी है। इसके बाद वही ग्राहक रामगढ़ बस स्टैंड और टिमेड़ा बसस्टैंड पर संचालित झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचा। वहां पर भी पांच सौ रुपए मांगे गए।
ग्राहक ने पांच सौ रुपए देकर दवा खरीद ली। गौरतलब है कि एक तरफ जहां बेटियों को बचाने को लेकर चिकित्सा विभाग समय-समय पर जागरुकता का अभियान चला रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इन लोगों के ऐसे कारनामों पर पर्दा डाल देता है, जो गर्भ में ही बेटियों को मार रहे हैं। ऐसे में सवाल यह भी है कि विभिन्न क्षेत्रों के मुख्य बसस्टैंड पर ये दुकानें खोलकर लोगों का इलाज कर रहे हैं। गर्भपात के इंजेक्शन रख रहे हैं तो इन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। क्षेत्र के टिमेड़ा बस स्टैंड, रामगढ़ स्टैंड, पांडवा साथ, रतलाम रोड सहित नीम हकीमों के दो दर्जन से अधिक दवाखाने संचालित है, जहां गर्भपात का इंजेक्शन लगाया जाता है। वहीं, मेडिकल स्टोर पर भी प्रतिबंधित कोर्डिन की सिरप धड़ल्ले से बिक रही है। जब इस बारे में संबंधित अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि विभाग अपनी कार्रवाई कर रहा है और यह आगे भी जारी रहेगी।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़