यहां बनेंगे 400 वैलनैस सैंटर

अंबाला। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आयुष सेवाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार के सहयोग से हरियाणा में 400 वैलनैस सैंटर स्थापित किये जायेगे। राज्य सरकार ने इस वर्ष इस तरह के 200 सैंटर स्थापित करने की परियोजना को स्वीकृति दी है। इन सैंटरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी प्रयास किये जा रहे हैं।

विज गांव धुरकड़ा में आयुष विभाग द्वारा 22 लाख रूपये की लागत से स्थापित होने वाले आयुष औषधालय का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। स्वर्गीय देबो और स्वर्गीय महिन्द्र सिंह मैमोरियल इस आयुष औषधालय के लिए 600 वर्ग गज जगह गांव धुरकड़ा के ही दलबीर सिंह द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में उपलब्ध करवाई गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दलबीर सिंह और उनके परिवार द्वारा आयुष विभाग को निशुल्क भूमि उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया और उनके इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि जन सुविधाओं के विस्तार में समाज का सहयोग जरूरी है। गांव में पहुंचने के लिए दलबीर सिंह व अन्य लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, आयुष विभाग के महानिदेशक डा0 साकेत कुमार व अन्य गणमान्य लोगों का पगड़ी और शाल देकर सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के साथ-साथ हरियाणा में आयुष विभाग की सेवाओं में भी बडे स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुरूक्षेत्र जिला में लगभग 100 एकड़ भूमि में कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है जबकि मेवात में यूनानी और नारनौल में आयुर्वेद विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना है। उन्होने बताया कि अम्बाला के मंगलई गांव में होम्योपैथिक कालेज की स्थापना की प्रक्रिया भी चलाई गई है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 9 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया