युवतियों में इन दवाओं की भारी डिमांड

आगरा। यौन शक्ति बढ़ाने के लिए बाजार में कई तरह की पिल्स और स्प्रे मौजूद हैं। लेकिन, युवतियों को ये खरीदने में संकोच महसूस होता है। अब बाजार में ऐसे दर्दनाशक स्प्रे और जैल आ गए हैं जिन्हें युवतियां बिना किसी संकोच के मेडिकल स्टोर से खरीद रही हंै। चिकित्सकों का मानना है कि वे इनका इस्तेमाल यौन उत्तेजना बढ़ाने के लिए करती हंै। युवतियों में अचानक इनकी डिमांड बढऩे से स्टोर संचालक भी हैरान हैं।
शहर में कई मेडिकल स्टोर्स स्कूलों के पास खुले हुए हैं। यहां अक्सर युवतियां और किशोरियां खरीदारी करते हुए देखी जा सकती हैं। एक मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में युवतियों की दर्दनाशक स्प्रे और जैल की भारी डिमांड सामने आ रही है। मेडिकल स्टोर पर ये स्प्रे महज पचास रुपए तक में मिल जाते हैं। वहीं जैल क्रीम भी इसी कीमत पर मिल जाती है। बाजार में उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाइयों की कीमत दो सौ रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक है। ये कीमत छात्राओं के लिए काफी अधिक है। ऐसे में पेन रिलीफ जैल और स्प्रे काफी सस्ते पड़ते हैं। इस संबंध में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ.मृदुल चतुर्वेदी का कहना है कि यौन उत्तेजना बए़ाने के लिए इन दवाइयों का इस्तेमाल काफी घातक साबित हो सकता है। युवाओं को इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इनके इस्तेमाल से खुजली, जलन और कई यौन रोग होने की संभावनाएं रहती हैं।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 9 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 9 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 16 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 19 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए