यूनानी आयुर्वेदिक उपचार घोटाले में 4 फर्जी डॉक्टर दबोचे

मुंबई। क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने यूनानी आयुर्वेदिक उपचार घोटाला करने के मामले में फर्जी डॉक्टर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने हाल ही में नासिक के मालेगांव से एक फर्जी यूनानी आयुर्वेदिक डॉक्टर समेत एक गिरोह को दबोचा था। गिरफ्तार किए गए लोग यूनानी आयुर्वेदिक उपचार प्रणाली के नाम पर खुद को डॉक्टर बताकर इलाज के बहाने से नागरिकों को उनके घर जाकर धोखा देते थे।

क्राइम ब्रांच ने नासिक के मालेगांव से मुख्य आरोपी मोहम्मद शेरू शेख मकसूद खान उर्फ डॉक्टर आर पटेल (49) को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मोहम्मद नफीस मोहम्मद शरीफ (39), मोहम्मद आसिफ निसार (27) और मोहम्मद आसिफ (44) को भी गिरफ्तार किया गया। ये चारों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं।

इस मामले में जांच से पता चला कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने माटुंगा पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर यूनानी आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर एक 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक को भी धोखा दिया था। इस मामले में उनके खिलाफ माटुंगा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420, 406, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

करीब 75 वर्षीय महिला ने माटुंगा पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ बाबुलनाथ मंदिर गई थ। वहां कुलदीप नामक व्यक्ति ने उनसे कहा कि उन्हें गठिया की बीमारी है, जिसका इलाज डॉक्टर ही यूनानी पद्धति से कर सकते हैं। आरोपी शिकायतकर्ता महिला के घर आया और उसके घुटनों पर ब्लेड से निशान लगाने के बाद दावा किया कि मवाद निकला है, जिससे महिला को विश्वास हो गया कि उसकी बीमारी ठीक हो गई है। इन लोगों ने इस कथित इलाज के लिए महिला से 7.50 लाख रुपये ठग लिए।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 20 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया