रजिस्ट्रेशन 1200 का और बैठने की क्षमता मात्र 200 की

करनाल। स्थानीय गांधी कॉलेज में हरियाणा स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल के तत्वावधान में इसी 25 नवम्बर को सीपीई का आयोजन किया गया। सीपीई के दौरान यहां का नजारा देखने लायक था। हॉल में लेक्चरार प्रेरणा शर्मा फार्मासिस्टों का ज्ञानवर्धन करते हुए कोर्स की महता का बखान कर रही थी। 150 से अधिक फार्मासिस्ट हाल में बैठ व्याख्यान सुन रहे थे, वहीं करीब 1200 फार्मासिस्ट पार्क में बैठ धूप का आनन्द ले रहे थे। ये अलग बात है कि उन्हें व्याख्यान सुनने से कोई दिलचस्पी नहीं थी या फिर बैठने के लिए जगह न होने के कारण मजबूरन बाहर बैठना पड़ रहा था। फार्मासिस्ट संगठन के अध्यक्ष महेश ने फार्मासिस्टों का मांगपत्र पढऩे के साथ ही तीन माह बाद आने वाले कॉउंसिल के चुनावों में यूनियन के 6 सदस्यों को चुन कर लाने बारे कहा। कॉउंसिल सदस्यों अमित नागपाल, कैलाश खन्ना, पीसीआई सदस्य वेद प्रकाश तथा हरियाणा स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल के चेयरमैन सोहनलाल कंसल ने कॉउंसिल की कार्यप्रणाली, दिन-प्रतिदिन आ रहे बदलावों, भविष्य की चुनोतियों तथा फार्मासिस्टों के उत्थान में उठाये जा रहे कदमों के बारे में जानकारियां सांझा की। चेयरमैन कंसल ने अपने सम्बोधन में दोहराया कि शीघ्र ही कॉउंसिल सदस्यों की बैठक में नवीकरण फीस में 100 रुपए तथा पंजीकरण फीस में 1000 रुपए कम करने के लिए सहमति बनाई जाएगी।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक