रिटेल और होलसेल दवा विक्रेता आमने-सामने

हनुमानगढ़। रावतसर के एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद रिटेल और होलसेल दवा विक्रेता आमने-सामने हो गए हैं। इसमें होलसेलर जहां बिना बिल व चालान के दवा रखने के लिए दबाव बना रहे हैं, वहीं रिटेलर केमिस्ट इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने केमिस्टोंं को बिना चालान व बिल के दवा नहीं रखने का आह्वान किया। पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ होलसेलर यह साजिश रच रहे हैं जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप से बचते नजर आ रहे हैं। केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रेम सेतिया ने जिला के सभी केमिस्टों को जारी पत्र में कहा कि कुछ होलसेलर दवा विक्रेताओं ने अपने व्यवसाय को सुरक्षित रखने के लिए चालान व बिल नहीं देने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष का कहना है कि बिना चालान व बिल के दुकान में दवा रखने पर रिटेलर ड्रग एक्ट की पेचीदगियों में उलझ सकते हैं। ऐसे में खुद को बचाने के लिए होलसेलर इस तरह की साजिश रच रहे हैं। जानकारी अनुसार जिले में 15 सौ से अधिक दवा व्यापारी हैं। इसमें रिटेल मेडिकल स्टोर 1300 एवं होलसेलर करीब 200 हैं।
गौरतलब है कि सहायक औषधि नियंत्रक ने बीते माह रावतसर के किसान मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित किया था। केमिस्ट ने ऑनलाइन दवा बिलों को ऑफलाइन फाइल में नहीं लगाया था। हालांकि बाद में पता चला कि होलसेलर की ओर से 26 तारीख को सप्लाई की गई दवा का लाइसेंस 29 तारीख में दिया गया। इस पर केमिस्ट देवीलाल की ओर से जयपुर में शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य नवीन जैन के समक्ष अपील दायर कर निलंबन को चुनौती दी गई। केमिस्ट ने सुनवाई के दौरान अवगत कराया कि होलसेलर की ओर से बिल देरी से दिए जाते हैं। सुनवाई के बाद गत पांच नवंबर को निलंबन पर स्टे देने के साथ ही शासन सचिव ने सहायक औषधि नियंत्रक को किसान मेडिकल स्टोर को दवा की आपूर्ति करने वाले होलसेलर बंसल डिस्ट्रीब्यूटर का लाइसेंस अनिश्चितकाल के लिए निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद कुछ होलसेलरों ने अपने स्तर पर बैठक कर बिना बिल व चालान के दवा सप्लाई करने का निर्णय लिया, जिसका विरोध हो रहा है। केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रेम सेतिया का कहना है कि कुछ होलसेलर रिटेलर पर बिना बिल दवा सप्लाई करने का दबाव बना रहे हैं। ड्रग एक्ट की पालना और केमिस्ट हित में एसोसिएशन इसका विरोध कर रही है। सभी केमिस्टों को पत्र जारी किया गया है। कुछ होलसेलरों की ओर से सीधे उपभोक्ता को दवा दी जा रही है जोकि नियमों का उल्लंघन है। ऐसे लोगों पर औषधि नियंत्रण संगठन को कार्रवाई करनी चाहिए। सहायक औषधि नियंत्रक अशोक मित्तल का कहना है कि बिना बिल दवा बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग तो चालान को भी नहीं मानता है। अगर मौके पर बिल नहीं मिलता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। विभाग ने होलसेलरों को इस तरह की कोई छूट नहीं दी है। हाल ही में होलसेलर का लाइसेंस राज्य स्तर पर अनिश्चितकाल के लिए निलंबित किया गया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत