रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह गिरफ्तार, फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर गिरे

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मलविंदर सिंह को दोषी ठहरा दिया है। इसके तुरंत बाद शुक्रवार को फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयरों में 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि शीर्ष अदालत ने मालविंदर सिंह पर 1,175 करोड़ रुपए के अवमानना के मामले में दोषी ठहराया है।
बीएसई पर कंपनी के शेयर सुबह 11.40 मिनट पर 11.85 फीसदी गिरावट के बाद 137.60 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर उसी समय 12.10 फीसदी गिरावट के साथ 137.30 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। बीएसई पर कंपनी के शेयरों ने दोपहर तक के कारोबार में 17 फीसदी गिरकर 129 रुपए के निचले स्तर को छुआ। बता दें कि कारोबार में पिछले 52 सप्ताह के दौरान कंपनी के शेयर 111 अंको के निचले स्तर पर पहुंच गई है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह (45) और शिविंदर सिंह (43) को अदालत की अवमानना का दोषी माना है। जिसके बाद मलविंदर सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के पूर्व सीएमडी सुनील गोधवानी की भी गिरफ्तारी हुई है। ईडी ने रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) में घोटाले के मामले में ये कार्रवाई की। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। आरएफएल रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी है। मलविंदर सिंह रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के भी पूर्व प्रमोटर हैं। मलविंदर और गोधवानी रेलिगेयर फिनवेस्ट मामले में पहले से तिहाड़ जेल में हैं, जहां ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले अक्टूबर में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दोनों को गिरफ्तार किया था।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 6 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 5 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 4 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 4 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट