रोग जांच के रेट फिक्स किए, अब प्राइवेट हॉस्पिटल नहीं ले सकेंगेे मनमानी फीस

चंडीगढ़। रोग जांच के नाम पर ली जाने वाली फीस हरियाणा राज्य में तय कर दी गई है। अब प्राइवेट अस्पताल मनमानने रेट नहीं ले सकेंगे।

जांच की ये होगी फीस

राज्य में अगले तीन साल तक कोई भी निजी अस्पताल और लैब संचालक डेंगू या चिकनगुनिया के टेस्ट के लिए मरीजों से 600 रुपये से अधिक नहीं ले सकेंगे। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए मरीज से अधिकतम 11 हजार रुपये ही लिए जाएंगे। सरकारी अस्पतालों में इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने ये आदेश जारी किए हैं। उनके अनुसार मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जापानी बुखार को महामारी अधिनियम के तहत अधिसूचित किया गया है। अब कोई भी निजी अस्पताल या लैब संचालक सिविल सर्जन को सूचना दिए बगैर मरीज को डेंगू या चिकनगुनिया से पीडि़त घोषित नहीं कर सकेगा।

एनएस वन या एलाइजा टेस्ट से ही डेंगू की सही पुष्टि

गौरतलब है कि निजी लैब संचालक किट से जांच करते हैं। इसे स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मानता है। मरीजों के एनएस वन या एलाइजा टेस्ट से ही डेंगू की सही पुष्टि होती है। किसी मरीज को पांच दिन से अधिक समय से बुखार है तो उसका एलाइजा टेस्ट किया जाएगा। पांच दिन से कम समय बुखार होने पर एनएस वन किट से टेस्ट किया जाएगा। इनमें मरीज का सीरम सैंपल लेकर जांच की जाती है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 8 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए