रोबोट पहुंचाएगा शरीर में दवाइयां 

नई दिल्ली। शरीर के विशिष्ट हिस्सों में दवा पहुंचाने के लिए तैरने वाले सूक्ष्म रोबोटिक डिवाइस का निर्माण किया गया है। यह रोबोट शुक्राणु कोशिकाओं के आकार और व्यवहार की नकल करते हैं। इन बेहद बारी रोबोट का ऊपरी सिरा चुंबकीय है और निचला हिस्सा लचीली पूंछ जैसा है। उनका ऊपरी सिरा चुंबकीय है। इसके चुंबकीय क्षेत्र से सक्रिय करने पर उन्हें खास हिस्से तक तैर कर जाने में मदद मिलती है। ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर के शोधकर्ताओं ने ये उपकरण और चुंबीय नियंत्रण प्रणाली बनाई है। उन्होंने विभिन्न परिस्थितियों में इन यंत्रों के व्यवहार का पूर्वानुमान लगाने के लिए एक मैथेमेटिकल मॉडल भी विकसित किया है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि इन यंत्रों का इस्तेमाल शरीर के विशिष्ट हिस्सों तक दवाइयां पहुंचाने में किया जा सकता है। साथ ही, इनका इस्तेमाल इलाज में लगने वाले समय में नाटकीय सुधार करने तथा उन्हें सफल बनाने में भी किया जा सकता है। प्रोफेसर फियोडोर ओग्रिन ने कहा कि यह तकनीक हमारे इलाज करने का तौर-तरीका पूरी तरह बदल सकती है। एक दिन इन रोबोट का इस्तेमाल खून की नसों से गुजर कर दवा को ठीक-ठीक उस अंग में पहुंचाने में इस्तेमाल किया जा सकता है जहां उसकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे इलाज में लगने वाला समय कम हो सकता है जिससे संभवत: लोगों की जान बच सकती है। यह अनुसंधान जर्नल फिजिक्स ऑफ फ्लूइड्स में प्रकाशित हुआ है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन