रोहतक के डॉ. मुदगिल को दिल्ली में उत्कृष्ट सेवा सम्मान

रोहतक। नेक-नीयत से ईच्छाशक्ति के साथ प्रयास किए जाएं तो काम और पहचान में निखार जरूर आता  है। रोहतक में इस बात का उदाहरण पेश किया फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. आरके मुदगिल  ने। डॉ. मुदगिल जब अपने साथियों संग फिजियाथैरेपी के क्षेत्र में नया अध्याय लिखने के लिए आगे बढ़े तो कठिनाईयों से भी सामना हुआ लेकिन मेहनतकश कोशिशों ने सुखद अहसास प्रदान किया। नतीजा यह रहा कि उनकी हरियाणा चार्टड एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन को नई दिल्ली में फिजियो उड़ान कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा सम्मान हासिल हुआ। ओलिंपिक विजेता पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आरके मुदगिल को इस सम्मान से नवाजा। डॉ. मुदगिल को फिजियोथैरेपी चिकित्सा क्षेत्र में विशेष सेवा के लिए प्रशंसा पत्र भी मिला। फिजियो उड़ान नेशनल कॉन्कलेव में देश भर से फिजियोथैरेपिस्ट शिरकत करने पहुंचेे। इसमें हर प्रदेश से फिजियोथैरेपी क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली एसोसिएशनों को सम्मानित किया गया।
डॉ. मुदगिल  ने बताया कि उनकी एसोसिएशन कई वर्षों से प्रदेश में फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन के लिए संघर्षरत है, जिसके फलस्वरूप अभी प्रदेश सरकार द्वारा काउंसिल का ड्राफ्ट लाया गया है। यह जीत एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है। काउंसिल का गठन होने से प्रदेश में फिजियोथैरेपी चिकित्सकों, छात्रों और मरीजों को लाभ होगा। इसी सफलता के आधार पर उन्हें यह सम्मान भी हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि मौजूदा ड्राफ्ट में सरकार द्वारा कुछ कमियां छोड़ दी गई है, जिन्हें दूर करवाने के लिए एसोसिएशन द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर सुझाव भेजे गए हैं। उम्मीद है सरकार सुझावों पर गौर करेगी और प्रदेश को एक बेहतर लोकतांत्रितक फिजियाथैरेपी काउंसिल नसीब होगा। कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन, वरिष्ठ टीवी पत्रकार यशवंत राणा भी मौजूद रहे। एसोसिएशन की तरफ से डॉ. पुष्पेंदर राणा, डॉ.अमित वत्स, डॉ.मनोज जांगड़ा, डॉ.अमित सहगल, अरमान नांदल एवं अधिवक्ता रोहित कुमार मुदगिल भी इस सम्मान समारोह के साक्षी बने।
सराहनीय कार्यों
पर एक नजर..

  • प्रदेशभर में फिजियोथैरेपी चिकित्सा कैंप लगाना जिनमें गांवों को प्रमुखता दी गई।
  • प्रदेश मे पहली फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन और विद्यार्थियों के लिए निशुल्क वर्कशॉप
  • गरीब मरीजों के लिए चैरिटेबल फिजियोथेरेपी सेंटर की स्थापना
  • प्रदेश भर मैं फिजियोथेरेपी चिकित्सा पद्धति के बारे मैं जागरूकता अभियान का संचालन

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 4 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 4 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 4 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी