रोहतक पीजीआई में एचआईवी, एड्स रोगियों के वायरस लोड की जांच शुरू, प्रदेश में रजिस्टर्ड हैं 35 हजार मरीज

रोहतक। रोहतक पीजीआई में आने वाले एचआईवी/एड्स के रोगियों के लिए बहुत बड़ी राहत भरी खबर है। अब बीमारी की मात्रा के हिसाब से दवाई देकर उन्हें राहत पहुंचाई जाएगी। इसके लिए पीजीआइ में एचआईवी की वायरल लोड जांच माइक्रोबायोलोजी विभागाध्यक्ष डा. अर्पणा के प्रयासों से शुरू हो गई है। प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान पीजीआईएमएस को माइक्रोबायोलॉजी मशीन मिल गई है। यह प्रदेश का पहला मेडिकल संस्थान है, जिसे यह मशीन मिली है। इस मशीन के मिलने से एड्स रोगियों को काफी सहूलियत होगी। अब मरीजों की बीमारी की मात्रा के हिसाब से मरीजों को दवाई देकर उन्हें राहत पहुंचाई जाएगी।

मशीन की इंचार्ज डॉ. रितू अग्रवाल का कहना किइस समय प्रदेश में करीब 35000 एचआईवी/एड्स के मरीज रजिस्टर्ड हैं। ऐसे में समय-समय पर मरीजों की जांच करनी होती है ताकि मरीज के अंदर बीमारी के फैलाव को देखते हुए उसके हिसाब से दवाई दी जा सके। पहले मरीजों की जांच मैट्रोपोलिस लैब द्वारा होती थी। पीजीआईएमएस के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में मशीन पहुचने के बाद इसे मरीजों के हितों को देखते हुए सैंपल्स की जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यह पहली मशीन पूरे प्रदेश में पीजीआईएमएस को ही मिली है।

डॉ. रितू ने बताया कि एचआईवी की दवाइयां देने की तीन ट्रीटमेंट लाइन होती है और मरीज को पहली लाइन से फर्क ना आने पर यह जांच करवाकर ही दूसरी लाइन पर डाला जाता है। उन्होंने कहा कि यदि बिना टेस्ट के मरीज की दवाइयों की कैटेगरी बदल दी जाती है तो उससे मरीज पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और उसको दवाइयों से लाभ होना तो दूर, बल्कि दुष्प्रभाव पड़ता है। अब इस मशीन के पीजीआईएमएस में उपलब्ध हो जाने से सभी मरीजों का यह टेस्ट निःशुल्क होगा और समय पर हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि अभी सबसे पहले पीजीआईएमएस में रजिस्टर्ड करीब 3 हजार मरीजों का यह टेस्ट किया जाएगा। फिर धीरे-धीरे पूरे प्रदेश के मरीजों का टेस्ट यहां होगा। पीजीआई में रोजाना 300 से 400 एड्स मरीज दवाई, टेस्ट आदि के लिए आते है। डॉ. रितू ने कहा कि वे कुलपति डॉ. जी अनुपमा, कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. रोहताश यादव, विभागाध्यक्ष डॉ. अर्पणा, डॉ. वीणा सिंह डीजीएचएस, हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला से डॉ. रेनू के प्रयासों से यह मशीन पूरे प्रदेश में सबसे पहले पीजीआईएमएस में आई है।

इस अवसर पर डॉ. अर्पणा, नोडल अधिकारी एआरटी सेंटर डॉ. वीके कत्याल, डॉ. दीपक जैन, डॉ. किरण, डॉ. रमा, डॉ. मधू शर्मा, डॉ. निधि गोयल, डॉ. पीएस गिल, डॉ. अंतरीक्ष दीप, डॉॅ.पारूल, परमहंस, रितू शर्मा व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

गुरुग्राम (हरियाणा)। एफडीए की रेड में मिड्यूटी कंपनी फंस गई है। वेबसाइट पर नसों और जोड़ों के दर्द से राहत के बड़े दावे के समर्थन में वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले…

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

पलवल (हरियाणा)। नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा गया है। पुलिस ने नशीली दवाओं के अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 हजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले