लाइसेंस बगैर चल रही 5 दवा दुकानें सील

संतकबीर नगर (उप्र)। एसडीएम व ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने धनघटा तहसील क्षेत्र के डेबरी में दवा दुकानों पर दबिश दी। टीम ने बगैर लाइसेंस चल रहे पांच मेडिकल स्टोर को सील कर दिया, वहीं एक मेडिकल स्टोर से गुणवत्ता संदिग्ध लगने पर दवाओं के सैंपल लिए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के दवा दुकानदारों में हउक़ंप मच गया। एसडीएम धनघटा प्रमोद कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा की टीम डेबरी में अचानक दबिश दी। यहां पर चल रहे मेडिकल स्टोर की जांच की गई। जांच के दौरान जरूरी कागजात न मिलने पर पांच दवा की दुकानों को सील कर दिया गया। वहीं, एक मेडिकल स्टोर के स्टाक में रखी दवा की गुणवत्ता संदिग्ध लगने पर उसका सैंपल भी लिया। ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार यहां नकली दवा बेचने व बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाए जाने की काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर ही यह दबिश डाली गई।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए