लाइसेंस बगैर बेच रहे दवा, मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस

बरेली। खाद्य एवं औषधि विभाग ने बगैर लाइसेंस चल रहे एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर सभी दवाएं सीज कर दीं। जब्त दवाओं की कीमत करीब 50 हजार रुपए है। जांच के दौरान यहां से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं भी मिलीं हैं। इसके अतिरिक्त मेडिकल स्टोर से नारकोटिक्स ड्रग्स की श्रेणी में आने वाली दवा अल्प्राजोलम भी बेची जा रही थी। इन्हें भी जब्त कर लिया गया। छापामारी करने पहुंची टीम ने तीन दवाओं के सैंपल भी भरे हैं। विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी अनुसार खाद्य एवं औषधि विभाग ने सतीपुर स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जब अधिकारियों ने स्टोर में रखी दवाइयों की जांच की तो पता चला कि मादक दवाओं की श्रेणी में आने वाली दवाओं को भी बगैर अनुमति के बेचा जा रहा था। यही नहीं, यहां कई एक्सपायर्ड दवाइयों की भी बिक्री की जा रही थी। इन दवाओं में सीफासेल, निम्स, मेफेन टैबलेट और फेमिटी दवाएं शामिल हैं। टीम ने दवाएं जब्त करने के अलावा एलमॉक्स-250, ऑफलप-200 बीसल दवा के सैंपल भी भरे हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। छापामार कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार के साथ उर्मिला राजपूत और पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने बताया कि शिवा मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई। यहां नशीली दवा बिना लाइसेंस के ही बेची जा रही थी। इसके साथ एक्सपायर्ड दवाएं भी मिली हैं। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नही था। स्टॉक जब्त करके मेडिकल स्टोर संचालक आदित्य कुमार के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त