लाखों की दवा जब्त

पटना। रांची से पटना आई बस में 38.53 लाख रुपए कीमत की दवाएं जब्त की गई हैं। बस का नाम मां शांति है और यह बीएसआरटीसी के रोड परमिट पर प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के अंतर्गत पटना-रांची मार्ग पर चलती है। बस की मालकिन भारती देवी बताई गई है जो पीरबहोर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। गोपनीय सूचना मिलने पर परिवहन विभाग और कमर्शियल टैक्स विभाग ने संयुक्त रूप से बस को मीठापुर बस स्टैंड से पकड़ा। बस के ऊपर लदे कार्टन को उतारकर उनके कागजातों का परीक्षण और मूल्यांकन किया गया।
पटना के जिला परिवहन पदाधिकारी अजय कुमार ठाकुर ने कहा कि परिवहन विभाग बस पर मोटर व्हेकिल कानून के अनुसार ओवरलोडिंग और परमिट की शर्तों का उल्लंघन के आरोप में जुर्माना लगाएगी जबकि कमर्शियल टैक्स विभाग बिना टैक्स दिये सामानों के परिवहन के जुर्म में समान और बस दोनों को जब्त करेगी। ड्रग इंसपेक्टर सच्चिदानंद ने दवाओं के कागजातों का मिलान करने के बाद कहा कि दवाओं की कुल कीमत 38.53 लाख है जिसमें मेगापेन, जैमेट्स, ब्रूफेन जैसी दर्द निवारक दवाएं शामिल हैं। दवाएं प्रथम दृष्ट्या देखने से सही प्रतीत होती हैं, लेकिन इनमें कुछ ही दवाओं के कागजात दिये गये हैं और दावेदार सामने आये हैं। आधे से अधिक  दवाओं के न तो कागजात मिले हैं और न ही कोई दावेदार सामने आया है। ऐसे में इनके वैध या अवैध होने के बारे में अभी जांच की जा रही है।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 4 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी