लाखों की बेच दी एक्सपायर दवा, कंपनी से नहीं आया पैसा, कराई जांच तो हुआ खुलासा, 5 पर केस दर्ज

भोपाल। भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में 15 लाख रुपए की दवा की धोखाधड़ी कर गबन करने का मामला सामने आया है। अस्पताल के स्टोर के कर्मचारियों ने एक्सपायर दवा भी बेच दी। जब अस्पताल को कंपनी से दवा वापस करने पर भुगतान नहीं आया तो स्टोर की जांच कराई गई। इसमें करीब 13 लाख रुपए की एक्सपायर दवा और 1 लाख 90 हजार की स्टोर से दवा गायब मिली। इस मामले में पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में पांच कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है।

दरअसल अस्पताल प्रबंधन एक्सपायर दवा को कंपनी को वापस लौटा देता है। जिसका कंपनी अस्पताल को सीधे खाते में भुगतान करती है। इस मामले में एक्सपायर दवा का लंबे समय से एक्सपायर दवा के भुगतान ही खाते में नहीं है। जब इस मामले में पूछताछ और स्टोर की जांच की तो गड़बड़ी सामने आई। हालांकि अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ में आरोपी कर्मचारी अपने बचाव में कंपनी से ही भुगतान नहीं आने की बात कहते रहे। तो वहीं निशातपुरा पुलिस ने बताया कि पीपुल्स यूनिवर्सिटी के अस्पताल प्रबंधन की तरफ से शिकायत मिली थी।

इसमें 15 लाख रुपए की दवा का गबन करने का मामला था। जिसकी फार्मेसी टीम से जांच कराई गई थी। यह गड़बड़ी फरवरी 2020 से फरवरी 2021 तक की गई। इस मामले में अस्पताल के ही पांच कर्मचारी अनुराग दिनकर, धीरेन्द्र, प्रकाश और हरीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी पांचों फरार है। इनको पकड़ने के बाद एक्सपायर दवा के मामले में पूछताछ की जाएगी।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 10 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट