लाखों रुपए की दवा सड़ रही अस्पताल के टॉयलेट में , प्रशासन बेपरवाह

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में जिला अस्पताल परिसर में स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय के लाखों की दवा टॉयलेट रूम में बंद करके रखी गई है। बता दें कि सरकार ने जिले में सप्लाई सत्र-2018-19 में खरीद के बाद इन दवाओं को जिला होम्योपैथी विभाग को भिजवा दिया ताकि इनका ज‍िले के अलग-अलग सरकारी होम्योपैथी अस्पतालों में वितरण कराया जा सके। इसके बावजूद जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते इन दवाओं का वितरण तो दूर अस्पतालों तक इनकी सप्‍लाई तक नहीं कराई जा सकी।

दरअसल कोरोना के समय से लेकर वायरल बुखार के दौरान भी लोगों को राहत देने के लिए इसका उपयोग नहीं किया गया। विभाग के निष्क्रियता और जिम्मेदारी की अनदेखी के चलते इन दवाओं को वहां से नहीं हटाया जा रहा है और न ही इसका वितरण किया जा रहा है। जब इस मामले में जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉ. अशोक गौड़ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बहुत पहले दवा आयी है। इसका बिल बाउचर हमारे पास नहीं है। यह भी नहीं पता कि उसका पेमेंट हुआ या नहीं, कहा कि उनके चार्ज लेने से पहले का यह मामला है। अब आदेश लेकर इन्हें बंटवा दिया जाएगा। उधर, जिलाधिकारी कुशीनगर एस.राज लिंगम ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार जिला होम्योपैथी अस्पताल कुशीनगर के शौचालय में गत्तों में होम्योपैथी की मदरटिंचर दवाएं सालों से भरी पड़ी हैं। इन्हें अब तक न तो बांटा गया और न ही यहां से हटाया गया। दवाओं से भरे गत्ते टॉयलेट रूम में सड़ रहे हैं। उन पर लिखी जानकारी के अनुसार ये होम्योपैथी की दवाएं उत्तर प्रदेश आयुष विभाग की ओर से गोवा की कंपनी गोवा एंटीबायोटिक और फार्मास्यूटिकल लिमिटेड से खरीद की गईं हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 से 6 लाख बताई जा रही है।

 

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 9 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 19 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील