वाराणसी में जबरन गर्भपात के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की मौत, अस्पताल संचालक गिरफ्तार

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चोलापुर थाना इलाके की एक दुष्कर्म पीड़ित अविवाहित छात्रा की कथित तौर पर जबरन गर्भपात कराये जाने के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार छात्रा के मामा की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी युवक, उसके मित्र और अस्पताल संचालक तथा चिकित्सक के खिलाफ संबंधित धाराओं में शनिवार को मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को दुष्कर्म के आरोपी युवक प्रदुम्न यादव और अस्पताल संचालक शीला पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया । उन्होंने बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि 22 वर्षीय अविवाहित युवती की कथित तौर पर जबरन गर्भपात कराने के दौरान मृत्यु हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में चोलापुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) , 314 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात से मृत्यु) और 315 (किसी भी शिशु के पैदा होने से रोकना जिससे उसकी मृत्यु हो) के तहत मामला दर्ज कर लिया।

उन्होंने बताया कि प्रद्युम्न यादव और शीला पटेल को पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक