विक्रेताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, नशीली दवा के कारोबार में फंस सकती है गर्दन

रामपुर। खुलेआम नशीली दवा का कारोबार किया जा रहा है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा विक्रेता लोगों को नशीली दवा बेचं रहें है। रामपुर में करोड़ों की नशीली दवाओं का जखीरा पकड़े जाने के बाद अब पुलिस और औषधि विभाग के निशाने पर नशीली दवा का कारोबार करने वाले लोग जद में आ गए हैं। तमाम दुकानदारों की गर्दन ऐसे मामले में फंस सकती है। अब ऐसे दवा विक्रेताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। औषधि निरीक्षक द्वारा पिछले दिनों दवा की दुकान पर की गई चेकिंग के दौरान एक दुकान पर नशीली दवाएं मिली थीं,जिस पर जांच की गई तो उसके खिलाफ परिवाद दायर किया है। साथ ही दवा विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई शुरू की है।

बता दें कि पुलिस द्वारा पांच करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की दवा जब्त की गई हैं। जब्त की गई दवाओं के सैंपल औषिध विभाग की टीम ने भरे हैं। औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि 11 दवाओं के सैंपल लिए गए हैं,जिनको जांच के लिए लखनऊ की लैब में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी। एसपी-अंकित मित्तल ने बताया कि नशीली दवाओं के कारोबार पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच में जो भी नाम सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। औषधि निरीक्षक -उर्मिला वर्मा के अनुसार नशीली दवाओं का कारोबार का भंडाफोड़ होने के बाद अब जिले के सभी दवा विक्रेताओं के स्टाक की जांच की जाएगी।

यदि कहीं कोई नशीली दवा मिलती है तो दवा विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। रामपुर पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की नशीली दवाओं को बरामद करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि आगरा से रामपुर तक नशीली दवाओं की सप्लाई हुआ करती है। बसों के जरिए दवाओं के बंडल आया करते थे। शहजादनगर में एक खंडहर में माल उतरता था और फिर यहीं से जिले भर के मेडिकल स्टोरों पर इन दवाओं की सप्लाई हुआ करती थी।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करोड़ों की दवा का भंडाफोड़ होने के बाद इस मामले में एक ओर जहां पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है,वहीं दूसरी ओर औषधि विभाग भी इसको लेकर अलर्ट हो गया है। दरअसल, नशीली दवाओं का कारोबार रामपुर के दवा विक्रेताओं के यहां से खूब चल रहा है। शहर से लेकर देहात तक के दवा विक्रेता नशीली दवाएं आसानी से बेच रहे हैं। नियम है कि नशीली दवाएं डाक्टर के पर्चे के बिना नहीं दी जा सकती,लेकिन यहां दुकानों पर ऐसा कोई नियम नहीं है। फिलहाल जांच का दायरा अब और बढ़ गया है। औषधि विभाग ने अपने स्तर से भी जांच शुरू कराई है। साथ ही नशीली दवा बेचने वाले दवा विक्रेताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में भी कई दवा विक्रेता फंस सकते हैं।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 19 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी