विज्ञापन में दवाइयों के दाम बताने के नियम का विरोध

नई दिल्ली। अमेरिका की तीन प्रमुख दवा निर्माता कंपनियों ने टीवी विज्ञापनों में दवाइयों की कीमत बताने के प्रस्ताव का विरोध किया है। मर्क, एली लिली, एमजेन और एक एड ट्रेड ग्रुप ने वाशिंगटन की फेडरल अदालत में दाखिल याचिका में दलील दी है कि यह नियम अमेरिकी संविधान के खिलाफ है। उनका दावा है कि 35 डॉलर प्रतिमाह की खुराक से ज्यादा कीमत की किसी भी दवा का मूल्य टीवी विज्ञापनों में बताने से कंज्यूमर गुमराह होंगे क्योंकि बीमा कंपनियां अक्सर थोक दवा की कीमत कवर करती हैं। मर्क का कहना है कि नए नियम के कारण कई मरीज इलाज न कराने का निर्णय ले सकते हैं। वे सोचेंगे कि उनके लिए इतनी अधिक कीमत चुकाना संभव नहीं होगा। जबकि मरीजों को इतना मूल्य नहीं देना पड़ता है जितना दवाओं की मूल्य सूची में रहता है। लिली का कहना है कि सरकार अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर निकल गई है। लिली इंसुलिन बनाने वाली उन तीन कंपनियों में शामिल है जिनकी मूल्य बढ़ाने के लिए जांच हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के मंत्री अलेक्स अजार का कहना है कि यह फैसला दवा कंपनियों को मूल्य घटाने के लिए विवश करेगा। टीवी एड में मूल्य बताने का नियम 9 जुलाई से लागू होगा। इसे ट्रम्प सरकार के दवाइयों की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी