वीडियो से दें मिर्गी को मात: डॉ.मंजरी त्रिपाठी

नई दिल्ली: अंधविश्वास और घरेलू उपाय से बचते हुए मिर्गी मरीज का वीडियो बना कर चिकित्सक से मिलें तो उपचार में शत-प्रतिशत सफलता मिल सकती है। यह कहना है एम्स में मिर्गी रोग पर रिसर्च करने वाली टीम की प्रमुख, न्यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. मंजरी त्रिपाठी  का।
डॉ. त्रिपाठी के मुताबिक, सौ में से हर एक व्यक्ति मिर्गी रोग की गिरफ्त में है, लेकिन जागरुकता के अभाव और अंधविश्वास के चलते चिकित्सकों को इसके इलाज में उतनी सफलता नहीं मिलती, जितनी गुंजाइश है।
एम्स में मिर्गी के करीब 312 मरीजों पर किए गए रिसर्च में सामने आया है कि यदि दौरे के वक्त परिजन मरीज को जूता सूंघाना, मुंह में चम्मच डालने जैसे प्रयोग न कर बिना कोई हड़बड़ाहट किए उसे करवट देकर लिटा दें और उसका वीडियो बना लिया जाए तो डॉक्टर को शुरुआती लक्ष्ण जानने और उचित चिकित्सा में मदद मिलती है। अभी डॉक्टर को मिर्गी दौरे में मरीज के बामुश्किल एक से दो प्वाइंट ही मिल पाते हैं। रिसर्च के दौरान 340 मरीजों में से 312 की पहले साधारण और बाद में वीडियो के आधार पर चिकित्सा की गई तो, सुधार में परिणाम ज्यादा मिलेे। डॉ. मंजरी के मुताबिक, किसी भी रोगी का सफल इलाज तब संभव है, जब डॉक्टर को उसकी जड़ का पता चले। मरीज की पूरी हिस्ट्री जानने के बाद ही रोगमुक्ति की राह प्रशस्त होगी। डॉ० मंजरी का कहना है कि नए रिसर्च से मिर्गी रोग की बारीकियां जानकर इलाज करने में मदद मिलेगी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 14 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा