वैक्सीन लगवाने के बाद पीजीआई से आया चौंका देने वाला मामला, डॉक्टर्स अलर्ट

रोहतक। हरियाणा के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पीजीआई के डॉक्टर परेशान हैं क्योंकि वैक्सीन लगवाने के तीन दिन बाद नर्स को धुंधला दिखने लगा। मामला सामने आते ही डॉक्टर अलर्ट हो गए हैं। एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) टीम इन्वेस्टीगेशन कर रही है। नर्स के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नर्स की आंखों में किस कारण गड़बड़ी आई है। वैक्सीन का असर है कहीं कैटरेक्ट (मोतियाबिंद) तो नहीं।

आंखों की नसें पहले ही कमजोर तो नहीं थी। सभी तरह की जांच करके तीन दिन में सरकार और प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी, लेकिन फिलहाल नर्स की आंखों की हालत ये है कि ऑपरेशन की नौबत आ सकती है। हम वैक्सीनेशन पर सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन आंखों में गड़बड़ी किस कारण से आई इसके सही कारणों का पता लगाना जरूरी है। अगर ये किसी प्रकार का साइड इफेक्ट है तो मामला गंभीर है।

दरअसल पीजीआईएमएस के एक वार्ड में नर्स ने फरवरी महीने में को-वि-शिल्ड वैक्सीन लगवाई थी। नर्स की मानें तो टीका लगवाने के बाद तीसरे दिन उसे अचानक धुंधला दिखने लगा। पहले ऐसा नहीं था, इसलिए नर्स मान रही है कि कहीं ये वैक्सीन का असर तो नहीं। नर्स ने तुरंत डॉक्टर्स को आंखों की स्थिति के बारे में बताया। इसके बाद वैक्सीनेशन से जुड़े सभी डॉक्टर अलर्ट हो गए। उसकी जांच की गई तो सामने आया कि नर्स की आंखों की पीछे वाली नसें कमजोर हैं, या उनमें सूजन आ गई है। ये सूजन अचानक क्यों आई, इसे लेकर डॉक्टर सकते में हैं।

नर्स ने ऑडिटोरियम में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर आई और यहां भी समस्या बताई। डॉक्टर बता रहे हैं कि सभी तरह के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। वैक्सीन का असर है तो उसका भी पता लगाया जा रहा है। न्यूरोलॉजी और मेडिसिन के डॉक्टर्स से भी जांच करवाई जा रही है। करीब एक घंटा बातचीत करने के बाद नर्स अपनी सहकर्मी के साथ यहां से चली गई।

वैक्सीन के बाद नर्स को धुंधला दिखने के मामले में एईएफआई टीम केस स्टडी कर रही है। इस टीम में न्यूरोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुरेखा डाबला, मेडिसिन से डॉ. सुधीर अत्री और डॉ. रमेश वर्मा शामिल हैं। पूरे मामले में एक-एक चीज की इन्वेस्टीगेशन की जा रही है कि वैक्सीन के बाद नसों में कमी आई है या पहले से ही नसों में सूजन थी, जिस कारण धुंधला दिखने लगा।

पीजीआईएमएस के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. वरुण अरोड़ा  ने बताया कि अब तक 4 हजार लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, ऐसी समस्या किसी के सामने नहीं आई, सभी स्वस्थ हैं। ऐसा संभव नहीं है कि वैक्सीनेशन के तीन दिन बाद अचानक धुंधला दिखाई देने लगे। पता लगाया जा रहा है कि कैटरैक्ट तो नहीं है। नर्स की आंखों में पीछे नसों में सूजन है। अमूमन ऐसी समस्या बड़ी उम्र के लोगों को आती है, लेकिन आजकल युवा अवस्था में भी होन लगी है। सभी तरह के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। सभी से अपील है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, जिन लोगों ने टीका लगवाया है, सभी स्वस्थ हैं। इस मामले में वैक्सीन का कुप्रभाव नहीं मिलेगा। हो सकता है कि किन्हीं और कारणों से नर्स को धुंधला दिखाई देने लगा होगा। पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट कहा जा सकता है।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी