वोनोप्राजऩ टैबलेट के लिए सनफार्मा ने किया टकेडा से समझौता

नई दिल्ली। वोनोप्राजऩ टैबलेट के लिए सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने टकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी के साथ लाइसेंसिंग समझौता किया है। इस दवा का इस्तेमाल रिफ्लक्स एसोफैगिटिस और अन्य अम्ल पाचन संबंधी विकारों के इलाज में किया जाता है।

मुंबई स्थित सन फार्मा कंपनी ने कहा कि उसने भारत में 10 और 20 मिलीग्राम की मात्रा में वोनोप्राजऩ टैबलेट के व्यावसायीकरण के लिए टेकेडा के साथ एक गैर-अनन्य पेटेंट लाइसेंसिंग समझौता किया है। वोनोप्राजन एक नया, सक्रिय पोटेशियम प्रतिस्पर्धी एसिड अवरोधक (पीसीएबी) है। इसका उपयोग रिफ्लक्स एसोफैगिटिस और अन्य अम्ल पाचन संबंधी विकारों के इलाज के लिए किया जाता है।

सन फार्मा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में अग्रणी

सनफार्मा के भारतीय कारोबार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कीर्ति गनोरकर ने कहा कि सन फार्मा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में अग्रणी है और वे टकेडा से गैर-अनन्य पेटेंट लाइसेंस के तहत भारत में वोनोप्राजन को पेश करने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि यह साझेदारी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्वास्थ्य के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह रोगियों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को रिफ्लक्स एसोफैगिटिस और अन्य पाचन संबंधी विकारों के लिए एक नया इलाज देती है। बता दें कि गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) भारत में आम है।

ये है गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग के बारे में बता दें कि जब हम भोजन खाते हैं, तो यह गले से ग्रासनली के माध्यम से पेट में जाता है। निचली ग्रासनली में मांसपेशी तंतुओं का एक रिंग शेप का गेट एसोफैजियल स्फिंक्टर होता है। यह निगले हुए भोजन को वापस ऊपर आने से रोकता है।

जब यह एसोफैजियल स्फिंक्टर पूरी तरह से बंद नहीं होता तो पेट का खाना वापस ग्रासनली में आ जाता है। इसे ही रिफ्लक्स या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स कहा जाता है।

Related Posts

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

मुंबई। उन्नत कैंसर उपचार के निर्माण के लिए साझेदारी की गई है। यह साझेदारी रेंगी वीजेन बायो और न्यूसेलियन थेरेप्यूटिक्स के बीच हुई है। बता दें कि यूसेलियन थेरेप्यूटिक्स भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 1 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 1 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 1 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 1 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार