संक्रमित सुई से टैटू बनवाने से फैलने लगा हेपेटाइटिस-सी

हरियाणा : हिसार में हेपेटाइटिस-सी के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सर्वाधिक रोगी बरवाला, हांसी, आदमपुर, उकलाना व हिसार सिटी से सामने आए हैं।

बता दें कि ऐसे सैकड़ों रोगियों का इलाज सिविल अस्पताल के एचसीवी क्लीनिक में चल रहा है। हेपेटाइटिस-सी बढ़ने के मुख्य कारण झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवाना, नशे में एक इंजेक्शन का मल्टी-पर्सन प्रयोग, संक्रमित सुई से टैटू बनवाना और परिवार के किसी एक सदस्य का पहले से रोग ग्रस्त होना माना जा रहा है।

हेपेटाइटिस-सी का देरी पता चलना औऱ जांच व इलाज देर से शुरू होने के कारण लीवर कैंसर का खतरा भी बढ़ गया है।
ऐसे 5 रोगी लीवर कैंसर से ग्रस्त मिले हैं, जिन्हें उपचार के लिए अब पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।

आपको बता दें कि एचसीवी क्लीनिक में समय पर सही इलाज करवाकर 1726 रोगी हेपेटाइटिस-सी मुक्त हो चुके हैं, जबकि 604 रोगियों का इलाज अभी जारी है। क्लीनिक में हेपेटाइटिस बी के 240 रोगी पंजीकृत हैं। इसमें 90 फीसद रोगियों को दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन स्वास्थ्य की निगरानी व समय-समय पर जांच जरूरी है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 13 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट