सनस्क्रीन लोशन का निर्माण करने वाली अवैध कंपनी का भंडाफोड़

तेलंगाना। सनस्क्रीन लोशन का निर्माण करने वाली अवैध कंपनी पकड़ी गई है। इसे बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। यह कार्रवाई ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) ने की। आरोपी एस्थेटिक इनसाइट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शेख सैफुल्ला बताया गया है।

2.5 लाख रुपये कीमत का स्टॉक जब्त

डीसीए ने सूचना मिलने पर आईडीए जीडीमेटला में बनी कॉस्मेटिक विनिर्माण संयंत्र, एस्थेटिक इनसाइट्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। अधिकारियों ने जांच में पाया कि कंपनी में सनस्क्रीन लोशन बिना लाइसेंस के बनाया और बेचा जा रहा था।

जब्त किए गए स्टॉक का कुल मूल्य 2.5 लाख रुपये बताया गया है। गौरतलब है कि सौंदर्य प्रसाधनों का उत्पादन केवल भारतीय आवश्यकता ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा निर्धारित जरूरतों को पूरा करने के बाद डीसीए से लाइसेंस के साथ किया जा सकता है।

डीजी डीसीए वी बी कमलासन रेड्डी, ने बताया कि ट्रेड नाम डर्मासोनिक डीएसएन एक्वासोलर सनस्क्रीन एसपीएफ़ 50 पीए++ के तहत बेचे जाने वाले कॉस्मेटिक सनस्क्रीन लोशन की भारी मात्रा को जब्त कर लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपयिों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल टीम जांच में जुटी है।

टीम में ये रहे शामिल

छापामारी टीम में डीसीए, कुथबुल्लापुर के सहायक निदेशक एम. विजय गोपाल; जी. प्रसाद, सहायक निदेशक, खम्मम; ए. सरिता, औषधि निरीक्षक, जीदीमेटला व अन्य शामिल रहे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत