सरकारी अस्पतालों में 26 जन औषधि केंद्र चल रहे बिना लाइसेंस

लखनऊ। जिले के सरकारी अस्पतालों में 26 जन औषधि केंद्र बगैर लाइसेंस के ही चल रहे हैं। जिस फर्म को दोबारा केंद्र चलाने के लिए ठेका दिया गया, उसने ड्रग विभाग से लाइसेंस ही नहीं लिया। दरअसल ड्रग इंस्पेक्टर – बृजेश ने बताया कि जन औषधि केंद्रों पर मरीजों को सामान्य दवाएं तक नहीं मिल रही थीं। केंद्रीय टीम को जांच में केंद्रों पर कई कमियां मिली थीं।

इसके बाद सभी स्टोर बंद करवा दिए गए थे। जन औषधि केंद्र चलाने के लिए विभाग से पिछली बार ड्रग लाइसेंस लिया गया था। टेंडर निरस्त होने के साथ लाइसेंस भी रद्द हो गया था। अभी नया आवेदन नहीं मिला है। बता दें कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सस्ती व जेनेरिक दवाएं मुहैया कराने के लिए 26 जन औषधि केंद्र शुरू कराए गए थे। इन्हें चलाने के लिए शासन ने निजी फर्म को ठेका दिया था। इसके जरिये दवा की आपूर्ति के साथ अन्य अनियमितता मिलने पर एजेंसी फॉर कम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम ने बीते साल निजी फर्म से काम छीन लिया था। इससे करीब एक माह तक सभी केंद्रों पर ताला लगा रहा।

मरीजों के हित में गुहार लगाने के बाद शासन ने दोबारा उसी निजी फर्म को केंद्र चलाने का ठेका दे दिया। इससे पहले टेंडर निरस्त होने पर फर्म का पुराना ड्रग लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। हालांकि, दोबारा काम मिलने पर निजी फर्म ने ड्रग विभाग को लाइसेंस का आवेदन किए बिना ही सभी जन औषधि केंद्र शुरू करवा दिए हैं। इस संबंध में सांची की निदेशक संगीता सिंह का कहना है कि पुरानी फर्म को ही केंद्र दोबारा चलाने का काम सौंपा गया है। हालांकि लाइसेंस न होने की जानकारी नहीं है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई