सरकारी अस्पताल में रात में जाने पर दो बार सोचने की जरूरत

उत्तर प्रदेश के रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री सरकारी अस्पताल में रात को अगर आपको या आपके किसी भी परिजन को कोई तकलीफ होती तो उसको इमरजेंसी में ले जाने में बड़ी हिम्मत चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि पर्ची तो बन जाती है लेकिन वार्ड में बगल में सो रहे डॉक्टर को अगर नींद से जगा दिया तो आपकी खैर नहीं।

नींद से उठाए जाने पर डॉक्टर झल्लाते हुए एक दूसरे को इलाज करने को कहते हैं, भले ही मरीज जिंदगी और मौत की जंग क्यों न लड़ रहा हो। धरती का भगवान कहे जाने वाले इन डॉक्टरों को अपनी नींद को पूरी करने में अधिक आनंद मिलता है। यहां आने वाले पीड़ितों का कहना है कि डॉक्टरों का बर्ताव कुछ ऐसा होता है, मानो जब उनको सोने के लिए वेतन मिल ही रहा है तो क्या जरूरत है जागने और मरीजों का इलाज करने की ?

रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री सरकारी अस्पताल के बारे में अजीबो-गरीब बातें सुनने के बार रिएलिटी चेक का समय आया। एक शख्स ने खबर हिंदी की टीम को इसके प्रमाण भी दिखाए। पीड़ित ने कहा, आज हम खुद देख लिए। जब हम लाल बहादुर शास्त्री सरकारी अस्पताल में पर्ची लेकर डॉक्टर के रूम में गए तो डॉक्टर रूम में कोई नहीं था। अब सबसे बड़ा सवाल डॉक्टर को कहां खोजें ?

इसी असमंजस में थे कि क्या किया जाए, तभी अस्पताल में कोई मिला। पता किया तो डॉक्टर रूम के बगल वाले कमरे में डॉक्टर साहब के सोने की जानकारी मिली। पीड़ित ने कई बार डॉक्टर साहब को आवाज लगाई। नींद से जागने पर उन्होंने सीधे वार्ड स्टाफ से कहा, देख लो। वार्ड स्टाफ ने नींद से जागे इस ‘धरती के भगवान’ को बताया, पांच साल का छोटा बच्चा है आप देख लीजिए।

डॉक्टर को मामले की गंभीरता समझ आई। जैसे-तैसे उठे और पर्ची में दो दवाएं लिख डालीं। हमको एक ही दवा मिली और डॉक्टर ने कहा, ये इमरजेंसी में रखे हैं जो दे रहे हैं। दवाई चेक करने पर पता लगा कि एक दवा, दो महीने बाद एक्सपायर होने वाली है।

दिलचस्प है कि डॉक्टर ने दो दवाएं लिखी जिसमें एक ही मिली। आधी रात को मेडिकल इमरजेंसी होने पर अस्पताल में डॉक्टर सोते मिले। डॉक्टर ने जब वार्ड ब्वॉय से कहा, ‘देख लो’ तो पहले वार्ड ब्वॉय ने पूछा कि कितने साल का बच्चा है ? हमने पांच साल बताया तो डॉक्टर मरीज को देखने पर सहमत हुए। फिर दवा ऐसी की एक आउट ऑफ स्टॉक। ऐसे में आधी रात को दवा कहां मिलेगी ? इसका जवाब किसी के पास नहीं। पर्ची पर दो दवाएं लिखी गईं। रजिस्टर पर क्या लिखे भगवान ही जाने ?

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत