सरकारी अस्‍पताल एमजीएम में कफ सिरप खत्म, मरीजों की बढ़ी परेशानी

जमशेदपुर। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कफ सिरप खत्म होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अभी ठंड में सबसे अधिक सर्दी-खांसी व वायरल फीवर के ही मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में सिरप खत्म होने की वजह से अधिकांश मरीजों को नहीं मिल पा रही है। दरअसल एमजीएम के दवा काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने कहा कि तीन माह से सिरप खत्म हो गई है।

इसकी जानकारी विभाग को दी गई है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जो दवाएं खत्म हुई है उसका टेंडर निकाला गया है। टेंडर लगभग फाइनल प्रक्रिया में है। जल्द ही 443 तरह की दवाएं खरीदने की तैयारी है ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। एमजीएम अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज गरीब होते है जो दवा खरीदने में भी असमर्थ होते हैं।

गौरतलब है कि ओपीडी में इसे लेकर मरीजों ने विरोध भी दर्ज कराया है। दरअसल, ओपीडी के दवा काउंटर पर एक मरीज सिरप लेने पहुंचा तो उसे बाद में आने को कहा गया। इसके बाद मरीज भड़क गया। वह कहने लगा कि बीमारी अभी हुई है और दवा बाद में मिलेगी। ऐसे में खांसी ठीक कैसे होगा। इसके बाद मरीज ने बाहर के एक दवा दुकान से कफ सिरप खरीदा। भुइयांडीह निवासी बलराम भुइयां ने बताया कि वे मजदूरी का काम करते हैं। उनके पास दवा खरीदने का पैसा नहीं है। सोचा कि एमजीएम में इलाज हो जाएगा लेकिन यहां भी दवा नहीं मिल रही है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 3 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 14 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC