सरकारी डॉक्टर कर रहे गर्भावस्था का इलाज-पेट में निकला ट्यूमर

नई दिल्ली: देवरिया जिले में डॉक्टरों की लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था का स्पष्ट सबूत सामने आया है। यहां महिला को गर्भवती बता कर उसका पांच महीने तक इलाज किया गया, लेकिन विवाहिता के पेट में ट्यूमर निकला। अब पीडि़त परिवार लापवाही करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाई चाहता है ताकि लापरवाह चिकित्सक किसी अन्य मरीज के जान के साथ खिलवाड़ न कर सके। हालांकि इस मामले में न्याय की उम्मीद कम ही नजर आ रही है, क्योंकि लापरवाही पर कार्रवाई की बजाय लीपापोती करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
लार सीएचसी में सरैया गांव के रहने वाले विरेंद्र यादव की पत्नी को 27 दिसंबर 2015 को पेट में दर्द हुआ तो गांव की आशा वर्कर को दिखाया। जहां उसे गर्भवती बताया गया और उसका मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड बना दिया गया। पांच महीने तक चिकित्सक और आशा वर्कर उसे गर्भवती बता कर इलाज करते रहे। लेकिन जब महिला को अराम नही मिला तो पीडि़त परिवार लार सीएचसी पहुंच गया जहां महिला रोग विशेषज्ञ इनायत हुसैन को दिखाया गया और यहां भी महिला को गर्भवती बताकर इलाज चला दिया। कुछ दिनों बाद जब महीला की पीड़ा असहनीय होने लगी तो सरकारी चिकित्सक ने बाहर की दवा लिख दी और अल्ट्रासाऊंड कराने को कहा। रिपोर्ट के बाद पता चला कि वह गर्भवती थी ही नहीं, उसके  पेट में ट्यूमर है।
दूसरी ओर, सीएमओ डीके सिंह का कहना है कि पीडि़त महिला कभी भी लार सीएचसी पर नहीं गई और आरोप निराधार है। लेकिन इस पूरे प्रकरण के लिए एक जांच केमेटी गठित कर दी गई है जो देवरिया स्वास्थ विभाग को रिपोर्ट सौंपेगा।  पीडि़त परिवार ने सीएम और जिला प्राशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
  • Related Posts

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 6 views
    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 6 views
    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 4 views
    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 6 views
    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 6 views
    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 15 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर