नर्स के व्यवहार से गुस्साए मुख्यमंत्री खट्टर, किया निलंबित

रोहतक। हिसार जिले की उकलान तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात नर्स की ड्यूटी के प्रति ईमानदारी पर शक करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने उसे निलंबित कर दिया। भैणी अकबरपुर निवासी रेखा की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने नर्स के खिलाफ निलंबन का फैसला लिया। रेखा ने शिकायत में बताया कि वह प्रसव पीड़ा के चलते उकलाना की सीएचसी में चिकित्सा के लिए पहुंची। यहां तैनात नर्स पूनम उसकी डिलीवरी सीएचसी में करवाने को लेकर गंभीर नहीं दिखी। उसे निजी अस्पताल की तरफ चलता कर दिया।

इतना ही नहीं, उसने डिलीवरी प्राइवेट अस्पताल में करवाने के नाम पर 17 हजार रुपये भी वसूले। रेखा ने कहा कि जब सरकार जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है तो फिर प्राइवेट अस्पताल में मोटी राशि क्यों अदा करें। रेखा ने कहा कि यह तो और भी ज्यादा शर्मनाक है कि सरकारी अस्पताल की नर्स मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों की तरफ चलता कर रही है। सीधे तौर पर सरकारी ड्यूटी में लापरवाही और भ्रष्टाचार की बात लगती है। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से नर्स को निलंबित कर दिया।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 21 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची