सरकारी फैसले को कोर्ट में चैलेंज करेगा आईएमए

मध्य प्रदेश में आयुष डॉक्टरों को एलोपैथी दवा लिखने का अधिकार, दिल्ली में हाईकोर्ट की मनाही
भोपाल (म.प्र.): दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले दिनो एक फैसले में स्पष्ट किया था कि आयुष डॉक्टरों को एलोपैथी दवा लिखने की मनाही होगी। इससे जान का खतरा हो सकता है लेकिन राजधानी से करीब 800 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश में आयुष डॉक्टरों को इसकी अनुमति दी गई है। आयुष डॉक्टर को केवल तीन महीने का कोर्स करना होगा और फिर वह आराम से एलोपैथी दवा लिखने का अधिकारी होगी। इसका विरोध करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) फैसले को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह चंदेल का तर्क है कि एक व्यक्ति पांच साल से अधिक की पढ़ाई करके एमबीबीएस डॉक्टर बनता है। ऐसे में आयुष डॉक्टरों को कैसे तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद अंग्रेजी दवाइयों का ज्ञान हो जाएगा।
      आयुर्वेदाचार्य गोविंद माधव शुक्ला का कहना है कि पहले भी इंटीग्रेटेड कोर्स चलता था जिसमें आयुर्वेद के डॉक्टरों को अंग्रेजी दवाएं लिखने की अनुमति थी। अब डॉक्टरों की कमी के चलते सरकार ने ट्रेनिंग देकर अंग्रेजी दवाई लिखने का फैसला किया है तो इसमें गलत क्या है। पहले डॉक्टरों की कमी पूरी की जाए  फिर प्रतिबंध पर विचार होना चाहिए। इलाज सबसे पहले है, कानूनी लड़ाई बाद में।
         प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ आयुष डॉक्टरों को एलोपैथी की ट्रेनिंग दी जाए। ट्रेनिंग के बाद उन्हें एलोपैथी दवा लिखने का पूरा अधिकार होगा। वहीं, दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले दिनों राजधानी में होम्योपैथी, आयुर्वेद और यूनानी पद्धति के चिकित्सकों को अंग्रेजी दवा लिखने की सख्त मनाही का फैसला सुनाया था।
      चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री शरद जैन बोले कि डॉक्टरों की कमी के कारण फैसला लिया गया है कि आयुष के डॉक्टर ट्रेनिंग के बाद अंग्रेजी दवाई लिख सकेंगे। हमारे पास अब तक कोई विरोध पत्र नहीं आया। दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले की जानकारी होने उन्होंने साफ इनकार किया।
DM Pharma

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट