सहकारी दवा विक्रय केन्द्रों को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा

जयपुर। प्रदेश के सभी सहकारी दवा विक्रय केन्द्र आनलाइन साॅफ्टवेयर से जुड़ेंगे। इसके लिये सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित वेब आधारित साॅफ्टवेयर से संचालित किया जायेगा। सहकारिता रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी दवा विक्रय केन्द्रों को ऑनलाइन साॅफ्टवेयर से प्रदेश में दवा के क्रय-विक्रय में बेहतर प्रबंधन करते हुए आमजन सहित पेंशनर को गुणवत्ता युक्त दवाइयां सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने बताया कि इस साॅफ्टवेयर के लागू होने से पेंशनर को अपनी पहचान के लिये पेंशन डायरी के प्रथम पृष्ठ, डाॅक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब्ड दवाइयों की सूची, आवंटित बजट राशि आदि की फोटो प्रतियां नहीं देनी पड़ेगी।

साॅफ्टवेयर को आधार से जोड़ा गया है गया है जिससे पेंशनर को अपनी दवाइयां लेने के लिये स्वयं दवा विक्रय केन्द्र पर उपस्थित होने से मुक्ति मिल जायेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में पेंशनर द्वारा एनएसी के आधार पर खरीदी गई दवाइयों के बिल भी ऑनलाइन साॅफ्टवेयर से लिये जाने की योजना है जिससे पेंशनर घर बैठे अपने एनएसी क्लेम बिल प्रस्तुत कर सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे पैंशनर अपने बिल के भुगतान की स्थिति को भी आसानी से ट्रेक कर सकेगा।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 13 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़