सहायक ड्रग कंट्रोलर सरीन पांच दिन के रिमांड पर

सोलन (हप्र)। कई दिन से विजिलेंस से आंख मिचौली खेलने वाले असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) निशांत सरीन को सोलन की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया।  एडीसी की हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उसके बाद विजिलेंस की टीम ने उसे शिमला में ही गिरफ्तार कर लिया था।
सरीन की शिकायत का मामला सोलन स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो से जुड़ा है। सोलन में डीएसपी विजिलेंस विजय शर्मा, इंस्पेक्टर विजय कुमार व एचसी सतीश कुमार के नेतृत्व में शिमला से सरीन को जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन लाया गया। उसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा की अदालत में पेश किया गया। विजिलेंस टीम आरोपित को शिमला ले गई, जहां उससे पूछताछ करेगी। विजिलेंस ने सरीन के खिलाफ 21 अगस्त को मामला दर्ज किया था। 23 अगस्त को भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ने चंडीगढ़, पंचकूला, बद्दी, बिलासपुर व शिमला में उसके सात ठिकानों पर एक साथ छापामारी की थी। इसमें बेनामी संपत्ति के कई दस्तावेज हाथ लगे। उसके बाद से सरीन फरार हो गया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर वह बुधवार को हाई कोर्ट में पेश हुआ। अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होते ही विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एडीजीपी अनुराग गर्ग का कहना है कि एडीसी निशांत सरीन को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी। उनके ठिकानों पर मिली संपत्ति और शिकायत के मुताबिक मिले दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच होगी। मामले में अगर वह दोषी पाया गया तो आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा