साइंस से बीए पास करने का किया दावा, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार 

ग्वालियर। सीएमएचओ ने एक अवैध क्लीनिक पर दबिश देकर लोगों का इलाज करते फर्जी डॉक्टर को रंगे हाथों दबोचा है। जब टीम मौके पर पहुंची तो क्लीनिक पर मरीजों की कतार लगी हुई थी। टीम ने डॉक्टर बनकर बैठे रवींद्र विश्वास से उसकी डिग्री के बारे में पूछा तो उसने खुद को साइंस से बीए पास बताया। जब उससे पूछा कि साइंस से बीए पास कैसे किया तो वह कहने लगा कि कोलकाता में हो जाता है। उसके जवाब से अधिकारी भी हैरान रह गए। उसे पुलिस के हवाले किया गया।
जानकारी अनुसार नगरीय निकाय के प्रमुख सचिव संजय दुबे को हजीरा पर निरीक्षण के दौरान झोलाछाप डॉक्टर के बारे में खबर मिली थी। इसके बाद सीएमएचओ मदुल सक्सेना और प्रशासन के अधिकारी जांच करने पहुंचे। हजीरा टीआई आलोक भदौरिया ने बताया कि रवींद्र कई साल पहले कोलकाता से यहां आकर बस गया। उसने इलाज करने का धंधा शुरू कर दिया। उसके पास कोई डिग्री नहीं थी। पूछताछ में रविन्द्र ने माना कि वह लोगों का इलाज करता है। डिग्री के नाम पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
राठौर चौक पर रवींद्र पर कार्रवाई होती देखकर उससे इलाज कराने वाले पैरवी में उतर आए। वहां भीड़ लग गई। लोगों ने उसे बचाने के लिए तमाम दलीलें दीं। कहना था कि डॉक्टर भले झोलाछाप है, लेकिन उसकी दवा काम आती है। सिर्फ 10 रु में इलाज कर देता है। पैसा नहीं है तो भी जरूरतमंद को नहीं लौटाता, उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने देंगे। प्रशासन की टीम के काफी समझाने के बाद ही लोग माने। आखिर आरोपी पर धारा 420, मप्र गुप्तचर गृह एवं उपचार संबंधी संस्थापनाएं अधिनियम की धारा 3.8 क11 एवं 24 मप्र आयुविज्ञान परिषद अधिनियम 1987 के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत