सावधान ! आंखों की रोशनी ले सकता है – हैंड सैनेटाइजर

कोरोना महामारी फैलने के बाद हैंड सैनेटाइजर का चलन बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि सैनेटाइजर से हाथ धोने से कोरोना वायरस मर जाता है। इसके बाद देश में हैंड सैनेटाइजर की बाढ़ आ गई। हर कंपनी अपने हैंड सैनेटाइजर को दूसरे से बेहतर बता रही है। इस बीच, देश में हैंड सैनेटाइजर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में बिक रहे अधिकांश हैंड सैनेटाइजर में घातक मेथेनॉल मिला है। इसके अधिक इस्तेमाल से आंखों की रोशनी भी जा सकती है। अब डॉक्टर लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। बतादे कि कंजुमर गाइडेंस सोसाइटी ऑफ इंडिया सीजीएसआई ने यह रिपोर्ट जारी की है। परीक्षण किए गए 122 नमूनों में से 5 में विषाक्त मेथेनॉल मिला है। वहीं 45 नमूने ऐसे रहे, जिनमें लेबल पर लिखी चीजे मेल नहीं खाती। रिपोर्ट की चौंकाने वाली बात यह रही कि 4% हैंड सैनेटाइजर में जहरीले मेथेनॉल मिले हैं, जिनके गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे कि तंत्रिका तंत्र को क्षति और अंधापन।

31 अगस्त 2020 की सीजीएसआई की रिपोर्ट कहती है कि उन्होंने मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, महाराष्ट्र राज्य में बाजार में उपलब्ध हैंड सैनेटाइटर पर एक अध्ययन किया और प्रत्येक में अल्कोहल की मात्रा की जांच करने के लिए परीक्षण किए। उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या लेबल पर लिखी चीजें ही हैंड सैनेटाइजर में मिलाई गई हैं और क्या कोई ऐसी सामग्री है जो उपयोगकर्ता को नुकसान पहुंचा सकती है? सीजीएसआई की रिपोर्ट का दावा है कि इसने अगस्त 2020 में एक राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में 120 से अधिक हाथ सैनेइटिस नमूनों पर “गैस क्रोमैटोग्राफी” परीक्षण किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश खुदरा स्टोर और फार्मेसीज सैनेटाइजर बेच रहे हैं और कोविड -19 महामारी की आड़ में कई बेईमान लोग भी इस धंधे में प्रवेश कर गए हैं। दरअसल सीजीएसआई की रिपोर्ट उपभोक्ताओं को याद दिलाती है कि संक्रमण के प्रसार को रोकने और बीमार होने के जोखिम को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि कम से कम 20 सेकंड के लिए अपने हाथों को सादे साबुन और पानी से धोएं। यदि साबुन और पानी उपलब्ध नहीं है, तो कम से कम 60% अल्कोहल के साथ हैंड सेनेटाइजर (कुछ रिपोर्टों का कहना है कि 70%) का उपयोग कर सकते हैं। बच्चों को ज्यादा इस्तेमाल न करने दें।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक