सावधान ! गोरा बनाने की क्रीम बाजार में बिक रही नकली

रोहतक। महिलाओं को गोरा बनाने का दावा करने वाली आयुर्वेदिक स्किन क्रीम में खतरनाक स्तर का स्टेरॉइड मिला है। खास बात यह है कि इस क्रीम के पैकेट पर बड़े अक्षरों में सरकारी शोध संस्था सीएसआईआर-नीस्ट की ओर से विकसित किए जाने की बात लिखी है। रोहतक शहर के कुछ बाजार नकली कॉस्मैटिक प्रोडक्ट खपाने की गढ़ बन गया है।
नकली स्किन क्रीम से कई लोगों में परेशानी सामने आने के बाद हैदराबाद की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रजिता दामिसेट्टी ने क्रीम को लेकर सीएसआईआर में शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. रजिता ने कहा कि एक कंपनी की ओर से बेची जा रही ‘डॉ. गोरी-गोरी’ नाम की क्रीम लगाने से लोगों को हुई परेशानी के बाद मैंने इसमें स्टेरॉइड की मौजूदगी की जांच कराई। जांच में क्रीम में 0.056 फीसदी ‘बेथामेथासोन वालेरेट’ नाम का स्टेरॉइड मिला होने की पुष्टि हुई है।
शिकायत के मुताबिक क्रीम को आयुर्वेदिक बताकर बेचा जा रहा है, जबकि तथाकथित आयुर्वेदिक उत्पाद में इतनी मात्रा में सिंथेटिक स्टेरॉइड की मौजूदगी उसे खतरनाक बना देती है। खासकर तब जब उसे चेहरे जैसी संवेदनशील जगह पर लगाया जाता है। इतना ही नहीं, इसका नाम गोरी-गोरी ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के अनुसूची जे के नियम 106 का उल्लंघन है। शिकायत में आगे कहा गया है कि स्टेरॉइड एक शेड्यूल एच की दवा है, जिसे बिना वैध पर्चे के नहीं दिया जा सकता। इन बातों को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएं। डॉ. रजिता ने कहा कि यदि मेरी बात पर यकीन नहीं है तो सीएसआईआर खुद इस क्रीम की जांच करा लें। इस तरह स्टेरॉइड युक्त क्रीम को बेचना अपराध है। इससे सीएसआईआर जैसी संस्था का नाम भी खराब हो रहा है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सीय मामलों में स्टेरॉइड किसी खास जगह पर इस्तेमाल किया जाता है। इस दौरान पूरी निगरानी रखी जाती है। स्किन क्रीम में इसे डालना खतरनाक है। यही नहीं, आयुर्वेद के नाम पर क्रीम को बेचना तो सरासर धोखाधड़ी है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत