सावधान: घी-दूध में खतरनाक कैमिकल

हरियाणा के जींद जिले में पुलिस ने नकली दूध बनाने की फैक्ट्ररी पर छापा मारा। भारी मात्रा में कैमिकल मिलाकर बनाया दूध बरामद हुआ। शहर पुलिस अधीक्षक कप्तान सिंह की अगुवाई में मारे गए छापे में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। दूध के साथ मौके से कैमिकल और डालडा घी भी पकड़ा गया। बरामद सामान के सैंपल भरकर प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।
शहर पुलिस ने नकली दूध बनाकर मानव स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाने की कड़ी में देर शाम इस कार्रवाई को गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया, जिसमें बड़ी सफलता हाथ लगी। सभी सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए। कागजी कार्रवाई पूरी कर सैंपल सील कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। सिविल लाइन पुलिस प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहर के सफीदों रोड़ क्षेत्र में कैमिकल और डालडा घी के प्रयोग से नकली दूध बनाकर सप्लाई किया जाता है, जिससे बीमारियां बढ़ रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि किन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए । फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ