सावधान! बाजार में आ गए नकली पुलिस अधिकारी, दवा व्यापारी से हड़पे 90 हजार रुपए

कानपुर। सावधान हो जाइए अब कुछ टप्पेबाज खुदको प्रशासन का अधिकारी बता कर दवा व्यापारियों के साथ हजारों की ठगी के मामलों को अंजाम दे रहें है। एक ऐसा मामला उजागर हुआ है जिसमे एक दवा व्यापारी के साथ दो लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बता कर 90 रुपए हड़प लिए है। कानपुर में एक दवा व्यापारी के साथ ठगी करने का मामला संज्ञान में आया है। रायबरेली के एक व्यापारी को दो युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताकर चेकिंग कराने के लिए कहा, फिर करीब 90 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। बता दें कि कानपुर में इस तरह से नकली पुलिस वाला बनकर ठगी करने का एक कोई नया मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी इस तरह कई बार आम लोगों से टप्पबाजों ने स्वयं को पुलिस बता हजारों की चपेट लगा चुके हैं।

रायबरेली जिले के खीरो थाना अंतर्गत चंदीदीन गांव के रहने वाले शिव कुमार वर्मा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मंगलवार सुबह खरीददारी के लिए कलक्टरगंज थानाक्षेत्र के बिरहाना रोड स्थित दवा मार्केट में आए थे।शिव कुमार ने बताया की करीब 11 बजे बिरहाना रोड में पीएनबी बैंक के सामने दो युवकों ने उन्हेंं रोका और खुद को गुप्त पुलिस का सिपाही बताते हुए बैग चेक कराने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास सूचना आई है कि बैग में तमंचा है। इसके बाद दोनों ने बैग देखा और वापस करके चले गए। उनके जाने के बाद शिवकुमार ने भी बैग चेक किया तो देखा कि उसमें रखे 90 हजार रुपये गायब थे, तब उन्हेंं धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी संजीवकान्त मिश्र ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

 

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए