सावधान ! बाजार में इन दवाओं के बढ़ गए दाम

लखनऊ। ऑक्सीजन के साथ दवा की कीमतें भी बढ़ गई है। गर्भावस्था, सांस, दिल, एंटीबायोटिक समेत दूसरी दवाओं की कीमतों में पांच से लेकर 122 रुपये तक दाम बढ़ गए हैं। इससे मरीजों को इलाज पर और पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। जिन दवाओं की कीमतें बढ़ी हैं, उनमें गर्भावस्था में दी जाने वाली डुफास्टॉन दवा 550 रुपये में 10 गोलियों का पत्ता मिलता था। अब 672 रुपये में यह दवा मिल रही है। करीब 122 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, पेट संबंधी परेशानी में दिया जाने वाला सिरप डुफालेक 505 रुपये में था। अब इसकी कीमत 515 रुपये हो गई है। इसके अलावा, यूरिक एसिड की दवा फैबुस्टैट 184 रुपये का पता था। अब 202 रुपये में मरीज खरीदने को मजबूर हैं। करीब 18 रुपये का इजाफा हुआ है। एंजाइटी एटैरक्स गोलियों का पत्ता 36 रुपये में था। अब इसकी कीमत 39 रुपये हो गई है। सांस की दवा एबी फ्लो 112 रुपये की थी। इसमें 11 रुपये का इजाफा हुआ है। 123 रुपये में बिक रही है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों में दवाओं की किल्लत है। मरीजों को जरूरी दवाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। सबसे ज्यादा संकट एंटीबायोटिक, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज दवाओं का है। बलरामपुर, लोहिया और सिविल समेत दूसरे अस्पतालों में खुली स्टोर से मरीजों को मायूस लौटना पड़ रहा है। मरीज महंगी दर पर दवाएं खरीदने को मजबूर हैं।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त