सावधान! यह दवा ना खरीदें, बाजार में बिक रही है नकली

आगरा। सावधान! बाजार में बिक रही टैबलेट ए-सिपेक्स-ओ खरीदने से पहले सचेत हो जाएं। ड्रग विभाग की जांच में ये दवा नकली पाई गई है। बीते माह मालवा ट्रांसपोर्ट से जब्त की गई दवाओं से इसका सैंपल लिया गया था। हालांकि अभी छह और दवाओं की रिपोर्ट आना बाकी है। इसके बाद ही विभाग नकली दवा के कारोबारियों पर मामला दर्ज कराएगा।
जानकारी अनुसार ड्रग विभाग ने नौ जुलाई को यमुनापार के शाहदरा स्थित मालवा ट्रांसपोर्ट पर देर रात छापा मारकर करीब 90 लाख रुपये की दवाएं जब्त की थीं। इनमें अधिकांश फिजीशियन सैंपल थे। सात दवाओं के सैंपल जांच को भेजे गए। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि लैब से एंटीबायोटिक ए-सिपेक्स-ओ, बैच नंबर 3542 की रिपोर्ट आई है, जिसमें यह नकली मिली है। गोदाम से इस बैच की 1.64 लाख रुपये की दवाएं मिली थीं, जिन पर एक्सपायरी डेट तीन मार्च 2021 अंकित थी। इस दवा की निर्माता कंपनी एपेक्स फार्मुलेशन प्राइवेट लिमिटेड सिरमौर हिमाचल प्रदेश है। कंपनी को भी नोटिस दिया गया है। गौरतलब है कि मालवा ट्रांसपोर्ट से 60 लाख के फैंसीड्रिल कफ सीरप और 30 लाख की दवाएं जब्त की गई थी। कफ सीरप के बिल प्रस्तुत किए गए थे। छापे में मौके पर फिरोजाबाद निवासी निखिल तिवारी मिला था। उसने बताया कि यह गोदाम मोहन गुप्ता निवासी हरियाणा का है। यह दवाएं आठ बोरों में भरकर अरुण गुप्ता और आरके गुप्ता लेकर आए थे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन