सावधान ! स्किन क्रीम में खतरनाक स्तर पर मरकरी का इस्तेमाल

नई दिल्ली। त्वचा पर इस्तेमाल की जाने वाली क्रीम में खतरनाक मेटल मरकरी (पारा) का इस्तेमाल तय मानकों से कहीं अधिक हो रहा है। इस तरह की क्रीम ई-कामर्स पोर्टल के अलावा बाजारों में भी धड़ल्ले से बिक रही हैं। गफ्फार मार्केट से लिए गए चार सैंपलों में मरकरी की मात्रा 48.17 से 1,10,000 पीपीएम तक पाई गई है। सिर्फ भारत ही नहीं, इन क्रीम का इस्तेमाल दुनिया भर में हो रहा है। यह दावा जीरो मरकरी वर्किंग ग्रुप ने किया है। यह ग्रुप मरकरी से होने वाले प्रदूषण पर काम करता है। इस ग्लोबल स्टडी में भारत के लिए टॉक्सिक लिंक ने स्टडी की है।
जीरो मरकरी वर्किंग ग्रुप की इस ग्लोबल स्टडी को 12 देशों में किया गया। इसमें पाया गया कि 158 क्रीम सैंपलों में से 96 में मरकरी का स्तर 40 पीपीएम (पार्ट पर मिलियन) से 1,30,000 पीपीएम तक है। भारत से लिए गए सैंपलों में मरकरी की मात्रा 48 से 1,13,000 पीपीएम तक पाई गई। यह तय मानक (1 पीपीएम) से काफी अधिक है। भारत से लिए गए ये सैंपल ऑनलाइन और ऑफलाइन कलेक्ट किए गए। इन सभी क्रीम के सैंपलों को मान्यता प्राप्त लैब में टेस्ट किया गया। स्टडी में यह भी सामने आया है कि जितने भी सैंपल लिए गए, उनमें ज्यादातर क्रीम एशिया में ही बनाई जा रही हैं। पाकिस्तान में 62 पर्सेंट, थाईलैंड में 19 पर्सेंट, चीन में 13 पर्सेंट क्रीम बनाई जा रही हैं।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त