सीएम फ्लाइंग ने मेडिकल स्टोर पर की रेड, नशीले कैप्सूल व एमटीपी किट जब्त

महेंद्रगढ़ (हरियाणा)। सीएम फ्लाइंग टीम ने सतनाली चौक स्थित मेडिकल स्टोर पर रेड की। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व एमटीपी किट मिले। छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा।

टीम में ये रहे शामिल

बता दें कि सीएम फ्लाइंग टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सतनाली चौक स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर नशीले कैप्सूल व एमटीपी किट बेची जाती है। सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में सीएम फ्लाइंग की ओर से एएसआई सचिन कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, नारनौल नागरिक अस्पताल के डॉक्टर कंवर सिंह, डॉक्टर मनीष शामिल रहे। इनके अलावा, पुलिस की तरफ से उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुशीला देवी व अन्य अधिकारी शामिल रहे।

386 नशीले कैप्सूल व 9 एमपीटी किट जब्त

सीएम फ्लाइंग

टीम श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के लिए पहुंची। मौके पर मेडिकल स्टोर पर गांव खायरा निवासी मालिक दीवान सिंह मिला। मेडिकल स्टोर में जांच करने पर 386 नशीले कैप्सूल मिले। इसके अलावा 9 एमपीटी किट भी मिली, जो गर्भपात करने के काम में इस्तेमाल होती है। टीम को इस मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं मिला है।

दवा दुकानदारों मेें मचा हडक़ंप

श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर छापामारी की खबर सुनकर आसपास के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप मच गया। कई दवा दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर चलते बने। इस संबंध में सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 15 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 26 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 19 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 27 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए